1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सरकारी योजना के तहत पाइप बिछा रही कंपनी के प्लांट में लगाई आग, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

सरकारी योजना के तहत पाइप बिछा रही कंपनी के प्लांट में लगाई आग, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ आरोपियों ने एक प्लांट में आग लगा दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Balaghat News- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INDIA TV बालाघाट न्यूज

बालाघाट के लामता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रतापपुर के राघोटोला में स्थित पाइप लाइन से किसानों के खेत में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने वाली योजना के कार्य को करने वाली कंपनी के प्लांट में आग लगाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में बीजेपी के जुड़े जनपद पंचायत सदस्य भुमेंश्वर रजक और सरपंच प्रतापपुर राजेश सिरसाम सहित आधा दर्जन लोगों के नाम से शिकायत हुई है।  यह करतूत अवैध वसूली की मांग पूरी नहीं होने पर किये जाने का आरोप लगाया गया है। आगजनी की घटना से यहां पर प्लांट में रखे कीमती पाईप सहित कई उपयोगी सामग्री जलकर खाक हो गये। जिसकी कीमती 9 करोड़ रूपये से अधिक बतायी जा रही है।

12 हजार से ज्यादा किसान होंगे प्रभावित

जानकारी अनुसार बालाघाट में लामता क्षेत्र के 55 गांवों के 12 हजार से अधिक किसानों के खेत में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की पाइप लाइन वाली 175 करोड़ रूपये की पहली लिफ्ट वाटर माइक्रो एरिकेशन सिंचाई योजना आयी है। जिसका काम अंतिम चरण में चल रहा है। कार्य करने वाली कंपनी ने ग्राम पंचायत प्रतापपुर के राघोटोला में प्लांट लगाया है। जहां बड़ी मात्रा में पाइप और मशीन सहित कई उपयोगी सामग्री का स्टोर है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए कही जा रही है। इसी प्लांट में उसी क्षेत्र के कुछ शरारती तत्वों ने पहुंचकर एक दिन पहले गार्ड से मारपीट के बाद उसके ऊपर डीजल डाल दिया गया था। बाद में आरोपितों ने प्लांट में आग लगा दी। जिससे 9 करोड़ से अधिक का सामान जल गया।

 पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है जिसमें बीजेपी से जुड़े जनपद पंचायत सदस्य भुमेंश्वर रजक और प्रतापपुर सरपंच राजेश सिरसाम सहित आधा दर्जन लोगों के नाम हैं। वारदात अंजाम देने की वजह यहां लंबे समय से अवैध वसूली की मांग की जा रही थी और घटना दिनांक को भी मांग की गई थी। नहीं दिए जाने पर उक्त घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को अपनी अभिरक्षा में लिया है। वही इस प्रकरण की जानकारी के पश्चात क्षेत्रीय विधायक मधु भगत और इस सिंचाई परियोजना को देख रहे अधिकारियों ने मौका स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही उन्होने इस मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की हैं। इस आगजनी के कारण क्षेत्र के किसानों को सिंचाई हेतु मिलने वाले पानी की सुविधा पर असर आ गया है इससे किसानों में भी नाराजगी है।

रिपोर्ट-शौकत बिसाने (बालाघाट)

ये भी पढ़ें-सोनम की जमानत के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका, राजा के भाई को उसके फरार होने का डर

ग्वालियर पुलिस की अनोखी मुहिम, अब 5 महीने से लापता लड्डू गोपाल को खोजेगी 3 थानों की स्पेशल SIT