1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: गुना मामले में बड़ी कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, टॉर्चर के बाद दंपति ने खाया था जहर

मध्य प्रदेश: गुना मामले में बड़ी कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, टॉर्चर के बाद दंपति ने खाया था जहर

मध्य प्रदेश के गुना में पुलिसकर्मियों के टॉर्चर से परेशान होकर दंपति द्वारा जहर खाने के मामले 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

मध्य प्रदेश में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, टॉर्चर के बाद दंपति ने खाया था जहर- India TV Hindi
Image Source : VIDEO GRAB (@OFFICEOFKNATH) मध्य प्रदेश में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, टॉर्चर के बाद दंपति ने खाया था जहर

गुना: मध्य प्रदेश के गुना में पुलिसकर्मियों के टॉर्चर से परेशान होकर दंपति द्वारा जहर खाने के मामले 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपों के मुताबिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के दौरान दंपति के साथ मारपीट की थी। इसी दौरान दंपति ने जहर खा लिया था जबकि उसके बच्चे वहीं बिलख रहे थे। मामला सामने आने के बाद 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।