A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश HC ने कोविड संकट से निपटने के लिए की राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना

मध्य प्रदेश HC ने कोविड संकट से निपटने के लिए की राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कोविड-19 संकट के निपटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है।

<p>मध्य प्रदेश HC ने...- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO मध्य प्रदेश HC ने कोविड संकट से निपटने के लिए की राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना

भोपाल: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कोविड-19 संकट के निपटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है। हाईकोर्ट ने सभी जिला सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों, सीटी स्कैन मशीनों, ऑक्सीजन/आईसीयू/एचडीयू/आईपीसीयू बिस्तरों की व्यवस्था के संबंध में राज्य सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही कोर्ट ने साल 2021 के अंत तक 18 साल से ज्यादा की आबादी के वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने का आदेश दिया है।