1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भिंड में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिलों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 2 लोगों की हालत गंभीर

भिंड में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिलों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 2 लोगों की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के भिंड में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां मोटरसाइकिलों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Horrible road accident in Bhind 2 people died in collision of motorcycles 2 people are in critical c- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टिक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भिंड जिले में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 719 पर स्थित मेहगांव तिराहे पर दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत हुई। मेहगांव थाना प्रभारी महेश शर्मा ने कहा कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार चारों लोगों को गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 

सरकारी अस्पताल में मिला शव

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित सरकारी जिला अस्पताल में एक मरीज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर से पूरे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, मरीज का शव जिला अस्पताल की पांचवी मंजिल पर बने एयर डक्ट से गिरकर दूसरी मंजिल के डक्ट में आकर फंसा हुआ मिला। जिला अस्पताल के स्टॉफ ने रेस्क्यू कर के डक्ट से बाहर निकाला गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह मोहनलाल मोरे एनीमिया की बीमारी से पीड़ित था और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती था। 

पुलिस ने शुरू की जांच तो मिली लाश

रविवार रात को वह अस्पताल से अचानक गायब हो गया, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ के साथ परिजन भी इसे खोजने में जुट गया। परिजनों ने इसकी सूचना मोघट थाना पुलिस को भी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू की और मरीज के शव को और डक्ट से निकलवाया। शुरुआती जांच में मरीज द्वारा खुदखुशी करने का अंदेशा जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पांचवीं मंजिल पर मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती मोहनलाल ने बाथरूम के वेंटिलेशन का कांच तोड़कर एयर डक्ट में छलांग लगा दी।