1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर में हंगामा, युवक ने एडिशनल DCP को दिया धक्का, जमीन पर गिरे साहब, सामने आया VIDEO

इंदौर में हंगामा, युवक ने एडिशनल DCP को दिया धक्का, जमीन पर गिरे साहब, सामने आया VIDEO

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने एडिशनल डीसीपी को धक्का दिया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान युवक ने पुलिस अधिकारी को धक्का देकर जमीन पर गिराया।

Indore - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक ने एडिशनल DCP को दिया धक्का

Highlights

  • मध्य प्रदेश के इंदौर में अतिक्रमण के खिलाफ चल रही थी कार्रवाई
  • इसी दौरान हंगामा हुआ और युवक ने एडिशनल डीसीपी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया
  • पुलिस ने भी मौके पर हालात को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। यहां एक युवक ने एडिशनल डीसीपी साहब को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और सड़क पर ही जमकर पीटा।

क्या है पूरा मामला?

अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान इंदौर में जमकर बवाल हुआ है। साउथ तोड़ा में निगम का बुलडोजर चला तो हंगामा मच गया और मौके पर मौजूद लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। अतिक्रमण हटाने निगम की टीम पहुंची थी और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

निगम की कार्रवाई के दौरान एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल को एक युवक ने धक्का दे दिया। धक्का लगने से एडिशनल डीसीपी जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ा और मौके पर ही जमकर पीटा।

6 लोग हिरासत में लिए गए

हंगामे के बाद 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात थे। निगम की 100 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम कार्रवाई में जुटी थी। पुलिस ने हंगामा करने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

जून 2026 में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर भी हुआ था हमला

इससे पहले जून 2026 में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हुआ था और लोगों ने उनकी वर्दी फाड़ दी थी। इस घटना में 8 कर्मचारी घायल हुए थे। मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की गुड़ी फॉरेस्ट रेंज से सामने आया था। भीड़ ने वन विभाग की टिम पर गोफन और पत्थरों से हमला किया। 

साल 2023 में बुरहानपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। वन कर्मियों, पुलिस और ग्रामीणों पर अतिक्रमणकारियों ने तीर,पत्थर चलाए थे। इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 150 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों द्वारा वन कर्मियों और पुलिसकर्मियों पर तीर गोफन और पत्थरों से हमला किया गया था।

ऐसे में ये साफ है कि जब भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो वह हिंसा पर उतर आते हैं और अधिकारियों को नुकसान पहुंचाते हैं। (रिपोर्ट- भरत पाटिल)

ये भी पढ़ें-

इंदौर में रेप के आरोपी को भीड़ ने अर्धनग्न कर पीटा, महिलाओं ने चप्पलों से मारा