A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. चाकू लेकर भरे चौराहे में पहुंचा हत्यारा, गले में किए दनादन वार, हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी अब भी फरार

चाकू लेकर भरे चौराहे में पहुंचा हत्यारा, गले में किए दनादन वार, हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, आरोपी अब भी फरार

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी चाकू लेकर आता है और भरे चौराहे में ई-रिक्शा चालक पर हमला कर देता है। वह लगातार चाकू से गले पर वार करता है। इससे पीड़ित की मौत हो जाती है। इसके बाद मौके से भाग जाता है।

Jabalpur Police Byte- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जबलपुर मर्डर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीड़भाड़ वाले चौराहे पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारा फरार हो गया और पुलिस अब तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। तालिबानी अंदाज में ई-रिक्शा चालक की हत्या का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी चाकू लेकर आता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की गर्दन पर चाकी से दनादन वार करता है और उसकी हत्या कर देता है।

घटना दीनदयाल चौक के सबसे व्यस्ततम आईएसबीटी चौक की है। रविवार शाम पवन नामक ई-रिक्शा चालक की बीच सड़क पर चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक तालिबानी अंदाज में पवन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करता दिख रहा है।

आपसी रंजिश के चलते हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने पहले पवन का रास्ता रोका और फिर अचानक गर्दन पर चाकू से कई वार कर दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हत्या की वजह आपसी रंजिश है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। दो अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया

दीनदयाल चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की नृशंस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(जबलपुर से देबाजीत देब की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

सीहोर जिले के आष्टा में दो समुदाय भिड़े, करणी सेना ने हाईवे जाम किया

मध्य प्रदेश: भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाला VIDEO, मंत्री के पैर की ठोकर लगते ही टूटने लगी नई सड़क