A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: शख्स ने कुल्हाड़ी से काट दिया अपना प्राइवेट पार्ट, घर में बिटिया की शादी की चल रही थीं तैयारियां, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश: शख्स ने कुल्हाड़ी से काट दिया अपना प्राइवेट पार्ट, घर में बिटिया की शादी की चल रही थीं तैयारियां, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में एक शख्स ने कुल्हाड़ी से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसने ये कदम ऐसे समय में उठाया, जब उसके घर में बिटिया की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

private part- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शख्स ने कुल्हाड़ी से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने कुल्हाड़ी से अपना ही प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद शख्स की हालत बिगड़ गई और फिर उसे हॉस्पिटल में गंभीर हालत में एडमिट कराया गया है। शख्स ने खुद उस वजह के बारे में बताया, जिसकी वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

क्या है पूरा मामला?

छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहां एक शख्स ने साधु बनने के चक्कर में अपना ही प्राइवेट पार्ट काट दिया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 भटीपुरा में एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने सनक में आकर कुल्हाड़ी से अपना ही प्राइवेट पार्ट काट डाला। 

गंभीर रूप से लहुलुहान अवस्था में परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित शख्स की पहचान भटीपुरा निवासी राममिलन यादव के रूप में हुई है। हॉस्पिटल में एडमिट होते समय राममिलन ने बताया कि उसने भगवान का भजन करने के लिए और अपनी काम वासना को मिटाने के लिए प्राइवेट पार्ट काटा है। उसने बताया कि गृहस्थ जीवन से मुक्त होने और जीवन में पाप न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए उसने ये कदम उठाया।

मिली जानकारी के मुताबिक, राममिलन यादव आज सुबह करीब 9 बजे खेत के पास स्थित कुएं पर गया था। वहां उसने अचानक कुल्हाड़ी उठाई और अपने ही प्राइवेट पार्ट पर वार कर उसे काट डाला। इस खौफनाक कदम को उठाने के बाद उसने खुद ही फोन पर अपने चचेरे भाई को इस बात की जानकारी दी। 

घटना की खबर लगते ही परिजन बदहवास हालत में खेत पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राममिलन को तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए। राममिलन यादव के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बताया जा रहा है कि आगामी अगले महीने 25 तारीख  को उसकी एक बेटी का विवाह होना तय हुआ है, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। 

वहीं, राममिलन की पत्नी लंबे समय से लकवा (पैरालिसिस) की बीमारी से ग्रसित है। अस्पताल में जब इस कदम के पीछे का कारण सामने आया, तो हर कोई दंग रह गया। राममिलन का कहना है कि वह अब गृहस्थ जीवन के बंधनों से मुक्त होना चाहता है। उसने यह आत्मघाती कदम इसलिए उठाया ताकि उसके जीवन में आगे चलकर उससे कोई पाप न हो जाए। फिलहाल जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम घायल का इलाज कर रही है, अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना में हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश मिश्रा का बयान भी सामने आया है। (रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता)