1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते, भाजपा के आशुतोष तिवारी की हार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते, भाजपा के आशुतोष तिवारी की हार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6000 से ज्यादा वोटों से इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, भाजपा के आशुतोष तिवारी को हार का सामना करना पड़ा।

datia assembly bypolls result congress- India TV Hindi
Image Source : ANI/REPORTER दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, भाजपा के आशुतोष तिवारी हारे।

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया है। राज्य में सत्तधारी दल भारतीय जनता पार्टी को उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने दतिया से जीत हासिल कर ली है। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी चुनाव हार गए हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6016 वोट से दतिया में जीत हासिल की है। आइए जानते हैं कि क्या रहा दतिया का परिणाम।

क्या रहा परिणाम?

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था। दतिया में वोटिंग 30 जुलाई को हुई थी। वहीं, चुनाव का परिणाम सोमवार 3 अगस्त को सामने आया। चुनाव के रिजल्ट में कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 66757 वोट मिले। वहीं, भाजपा के आशुतोष तिवारी को वोट 60741 मिले। इसके साथ ही कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 6025 वोट से जीत मिली।

नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला था टिकट

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी पर दांव खेला था। वहीं, बीजेपी के आशुतोष तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। आपको बता दें कि दतिया सीट पर पहले बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा दावेदार थे लेकिन बीजेपी ने ऐन मौके पर नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को दे दिया। टिकट कटने की वजह से नरोत्तम के समर्थकों में बेहद गुस्सा था और अब ये दतिया के परिणाम में नजर भी आ रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव हार गए थे।

क्यों हुआ उपचुनाव?

साल 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती दतिया विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने राज्य के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को हराया था। हालांकि, एक पुराने केस में राजेंद्र भारती को सजा हो गई जिल कारण उनकी विधायकी रद्द कर दी गई। इसी कारण से दतिया में उपचुनाव का आयोजन कराया गया। हालांकि, इस बार भी भाजपा दतिया सीट नहीं जीत पाई और कांग्रेस ने अपनी सीट वापस से जीत ली है।

ये भी पढ़ें- दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत, भाजपा के प्रत्याशी को 6000+ वोटों से हराया

दतिया उपचुनाव के नतीजे से पहले कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व MLA को किया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला