A
Hindi News मध्य-प्रदेश मध्य प्रदेश: चौंकाने वाली घटना, 10वीं की परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, शौचालय में हुई डिलीवरी

मध्य प्रदेश: चौंकाने वाली घटना, 10वीं की परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, शौचालय में हुई डिलीवरी

मध्य प्रदेश के धार से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक नाबालिग छात्रा ने 10वीं की परीक्षा देने के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया। इस घटना से परीक्षा केंद्र में खलबली मच गई।

toilet- India TV Hindi Image Source : MADHYA PRADESH धार से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई

धार: मध्य प्रदेश के धार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 10वीं क्लास का गणित का पेपर चल रहा था। इसी दौरान परीक्षा दे रही एक छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया। छात्रा शौचालय के लिए गई थी लेकिन जब बहुत देर तक बाहर नहीं आई तो महिला कर्मचारी उसे बुलाने गई। इस दौरान पाया गया कि शौचालय के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी।

क्या है पूरा मामला?

धार जिले के पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में 10वीं की परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित निजी स्कूल परीक्षा केंद्र पर हुई, जहां छात्रा गणित का पेपर दे रही थी।

सूचना मिलने पर तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाई गई और छात्रा को पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे ने फोन पर चर्चा में बताया कि 17 वर्षीय छात्रा गणित का पेपर देते समय शौचालय गई थी, लगभग 15 मिनट तक वापस न लौटने पर एक महिला कर्मचारी को उसे देखने भेजा गया, बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के  डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

सेक्टर एक थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, प्राथमिक जांच अधिकारी उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि कान्हा बर्मन नामक युवक से उसकी दो साल से बातचीत थी और पिछले एक साल से उनके शारीरिक संबंध थे, जिससे वह गर्भवती हुई, बालिका के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी, बालिका बेटमा थाना क्षेत्र की निवासी है। सेक्टर एक पुलिस ने बालिका के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। (इनपुट: धार से एकता शर्मा की रिपोर्ट)