A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सनकी युवक की हवस से पूरा गांव हुआ परेशान, बुजुर्ग महिला, दिव्यांग महिला और जानवरों के साथ की छेड़छाड़

सनकी युवक की हवस से पूरा गांव हुआ परेशान, बुजुर्ग महिला, दिव्यांग महिला और जानवरों के साथ की छेड़छाड़

उज्जैव जिले के इंदौर रोड स्थित गांव नवाखेड़ा में सनकी युवक की हवस का आतंक देखने को मिला है। आरोपी युवक ने बुजुर्ग महिला, दिव्यांग महिला और जानवरों के साथ छेड़छाड़ की है।

ujjain nava kheda sexual attack- India TV Hindi
Image Source : REPORTER/FREEPIK सनकी युवक ने मचाया आतंक।

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के इंदौर रोड स्थित गांव नवाखेड़ा में एक वहसी युवक से पूरा गांव परेशान है। लिहाजा समाज और ग्रामीणों ने पंचायत कर युवक को गांव से बाहर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यहां 22 वर्षीय इस युवक ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी है। युवक का नाम संदीप नाथ बताया जा रहा है। इसने सबसे पहले एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कि व छेड़छाड़ की। इसके बाद जानवरों के साथ भी अश्लीलता की। युवक यही नही रुका उसने कल रात्रि को 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला जैसे तैसे जान बचाकर पड़ोसी के घर पहुंची।

क्या है पूरा मामला?

महिला ने इस मामले में पुलिस के पास प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि वह रात्रि में करीब 12:30 बजे घर के बाहर मच्छरदानी में सो रही थी। तभी युवक आया और मुंह और गला दबाने लगा व कपड़े फाड़ दिए। महिला गुहार लगाती रही कि वह मां की तरह है ऐसा मत करो। दरिंदे ने एक न सुनी व पूरे कपड़े फाड़ दिए, अश्लीलता से पूरे शरीर को छुआ। जैसे तैसे महिला पलंग से उतर कर जान बचाकर पड़ोसी के घर तक पहुंची शोर मचाया। पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला को कपड़े पहनाए। पता चला कि दरिंदगी करने वाला युवक गांव का ही संदीप नाथ है।

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

वहीं, मामले में थाना नानाखेड़ा पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 76 व 331 (4) में केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर युवक की इस दरिंदगी को देख सरपंच ने पंचायत बुलाई। आरोपी युवक के समाज के लोग भी पंचायत में शामिल हुए। समाज के लोगो ने पंचायत में यह निर्णय लिया कि युवक को गांव से बाहर निकाला जाए और इसका हुक्का पानी बंद किया जाए।

वहीं, मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि फरियादिया गांव नवाखेड़ा की है। इसकी शिकायत पर आरोपी संदीप नाथ के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म का प्रयास और असली हरकतें करने की धारा में केस दर्ज किया गया है । आरोपी के पूर्व के भी आपराधिक रिकार्ड है। जिस पर अब जिला बदर की कार्यवाही की जाएगी।

युवक को गांव से बाहर किया जाएगा

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नाथ सम्प्रदाय का है। गांव में हुई पंचायत मैं नाथ संप्रदाय के प्रमुख रमेश नाथ भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि युवक ने जानवरों व महिलाओं के साथ अश्लीलता की है। उसका हुक्का पानी बंद कर समाज से बाहर कर दिया गया है। अब उसे गांव में भी नहीं रहने दिया जाएगा। पंचायत बुलाने वाले गांव के सरपंच नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आरोपी संदीप नाथ बदमाश है। शराब पीकर गलत हरकत करता है। पूर्व में महिला व जानवरो से अश्लील हरकत की गई। अब उसे गांव से बाहर किया जाएगा। पंचायत में पंचों ने यह निर्णय लिया है। (रिपोर्ट: प्रेम डोडिया)

ये भी पढ़ें- 12 बदमाशों ने पेट्रोल डालकर जलाया हिस्ट्रीशीटर का घर, आग लगाने वाले भी 2 झुलसे; CCTV फुटेज आया सामने

जूता उतारा, भगवान के चरण छुए, फिर चुरा ले गया मुकुट: हैरान कर देने वाली चोरी का Video हुआ वायरल