1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों का ट्रांसफर, उज्जैन समेत 4 जिलों के बदले कलेक्टर

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों का ट्रांसफर, उज्जैन समेत 4 जिलों के बदले कलेक्टर

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा जिलों के कलेक्टरों का तबादला कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में कई अधिकारियों का तबादला- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO मध्य प्रदेश में कई अधिकारियों का तबादला

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के अधिकारियों का तबादला कर दिया। मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा जिलों के कलेक्टरों का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन सहित कुल 9 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह अब विदिशा के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को उज्जैन का नया कलेक्टर बनाया गया है। हरदा के वर्तमान कलेक्टर आदित्य सिंह को अशोकनगर भेजा गया है, जहां वे सुभाष कुमार द्विवेदी का स्थान लेंगे। द्विवेदी को अब सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में, सिद्धार्थ जैन को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि अंशुल गुप्ता अब विदिशा जिले की कमान संभालेंगे।

तबादले की लिस्ट-

  • रोशन कुमार सिंह को उज्जैन का कलेक्टर बनाया गया है। पहले विदिशा के कलेक्टर थे।
  • सिद्धार्थ जैन को हरदा का कलेक्टर बनाया गया है।
  • नीरज कुमार सिंह, जो पहले उज्जैन के कलेक्टर थे, उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भेजा गया है।
  • अंशुल गुप्ता को विदिशा का कलेक्टर बनाया गया है। वह पहले जनसंपर्क विभाग में थे।
  • बसंत कुर्रे को निर्वाचन विभाग से श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
  • सुभाष कुमार द्विवेदी, जो पहले अशोकनगर के कलेक्टर थे, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है।
  • आदित्य सिंह, जो पहले हरदा के कलेक्टर थे, उन्हें अशोकनगर का कलेक्टर बनाया गया है।
  • वहीं, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन सिंहस्थ मेला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें- 

वक्फ कानून के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी की हुंकार, "19 अप्रैल को करेंगे बड़ा प्रोटेस्ट"

"50 बम पंजाब पहुंचे, 18 फट चुके हैं", अपने बयान को लेकर फंसे प्रताप सिंह बाजवा, इन धाराओं में दर्ज हुई FIR