1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. देवास TI हत्या मामले में बड़ा खुलासा, हरदा से गुजरात जा रही थी अवैध शराब, तस्करी के नेटवर्क का मुख्य सरगना गिरफ्तार

देवास TI हत्या मामले में बड़ा खुलासा, हरदा से गुजरात जा रही थी अवैध शराब, तस्करी के नेटवर्क का मुख्य सरगना गिरफ्तार

देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने तस्करी के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

mp news- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV खातेगांव टीआई की मौत के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकने के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलने के चलते मौत हो गई। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है, जहां करीब 1 से 1.30 के बीच इंदौर-बैतूल हाइवे पर खातेगांव और संदलुपर के बीच टीआई दिलीप पुरी के ऊपर से एक ट्रक के पीछे का पहिया गुजर गया। इस घटना में दिलीप पुरी की मौत हो गई। घटना तब हुई, जब अपनी टीम के साथ टीआई दिलीप पुरी अवैध शराब से वाहन को पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया और दिलीप ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए। अब पुलिस ने अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी हिरासत में

देवास के खातेगांव के थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत मामले में पुलिस ने अवैध शराब नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को दबोच लिया है। पुरी की मौत के बाद पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को भी पकड़ लिया है। अवैध शराब हरदा से गुजरात भेजी जा रही थी। वाहन चालक उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है, जिसे अलीराजपुर के चांगोड़ निवासी केरम सिंह ने वाहन उपलब्ध खराया था। केरम सिंह को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस को मिली थी टिप

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर की देर रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध माराब की बड़ी मात्रा एक आयशर गाडी क्र. MP43 H 4786 से टिमरनी जिला हरदा से गुजरात से ले जाई जा रही है। उक्त सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कत्रीद के निर्देशन में चार टीमें गठित की गई। उक्त टीमों द्वारा की गयी नाकेबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी आयशर गाडी संदलपुर फाटा नर्मदा ढाबा के सामने खड़ी दिखाई दी। थाना प्रभारी खातेगांव दिलीप पुरी के व्दारा ड्रायवर को वाहन से नीचे उतरकर वाहन की तलाशी देने कहा गया तब उका आपार वाहन के ड्रामवर ने भाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी को जान से मारने की नीयत से अपनी गाडी निरीक्षक दिलीप पूरी के उपर चढ़ा कर अवैध शराब से भरी गाठी लेकर वहां से भाग गया। 

उपचार के दौरान दिलीप पुरी का निधन

घटना के बाद दिलीप पुरी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उक्त घटना में आरक्षक सोहन जाट पर भी चातक द्वारा गाडी चढ़ाने का प्रयास किया गया, जिसमें वह घायल हो गए हैं। घटना के पश्चात पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड लिया है। इस घटना की एफआईआर धाना खातेगांव में धारा 103(1),109 (1),121(2),3(5) बीएनएस एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार आयशर चालक का नाम गजेन्द्र उर्फ अक्कु रावत है जो कि जिला अलीराजपुर का निवासी है, जिसको केरम सिंह के द्वारा वाहन उपलब्ध करवाया गया था। केरमसिंह चंगोड निवासी जिला अतीराजपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

हरदा से गुजरात भेजी जा रही थी अवैध शराब

जानकारी के अनुसार अवैध शराब टिमरनी जिला हरदा से आ रही थी और गुजरात ले जाई जा रही थी। शराब ठेका पाटेन्द्र जायसवाल निवासी जिला बडवानी के नाम पर है और इसमें इनके साथ राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल प्रत्येक की भागीदारी 30-30 प्रतिशत है एवं पाटेन्द्र जायसवाल की भागीदारी मात्र 10 प्रतिशत है।  इनमे से मनीष जायसवाल इंदौर में रहता है, मोहिन जायसवाल गुजरात में रहता है और पाटेन्द्र जायसवाल जिला बडवानी में रहता है।

ये भी पढ़ेंः राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी को चुनौती देंगे कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन