1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. एक झटके में उजड़ गया परिवार, शख्स ने मां-पत्नी और दो बच्चों का किया मर्डर, खुद ट्रेन से कटकर दी जान

एक झटके में उजड़ गया परिवार, शख्स ने मां-पत्नी और दो बच्चों का किया मर्डर, खुद ट्रेन से कटकर दी जान

भोपाल में एक शख्स ने परिवार के चार लोगों की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक ने अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी।

चार लोगों की हत्या के बाद शख्स ने किया सुसाइड।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE चार लोगों की हत्या के बाद शख्स ने किया सुसाइड।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक हत्याकांड से भोपाल में हड़कंप मच गया। इस घटना से एक ही झटके में पूरा परिवार उजड़ गया। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला भोपाल के मालीखेड़ी इलाके का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी, जिसके बाद खुद उसने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी और मां समेत दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। 

पांच लोगों की मौत से हड़कंप

दरअसल, भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां चार लोगों की हत्या करने के बाद एक युवक ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक युवक ने अपनी पत्नी, मां समेत दो बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी। पूरी घटना मालीखेड़ी इलाके में स्थित घर की है। वहीं चारों की हत्या करने के बाद युवक घर से भाग गया। बाद में उसने ट्रेन से कटकर अपनी भी जान दे दी। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने दी जानकारी

इस मामले की जानकारी देते हुए DCP जोन 4 आदर्श कांत शुक्ला ने परिवार के पांच सदस्यों की मौत पर कहा, "आज सुबह हमें FRV सिस्टम पर रेलवे ट्रैक के पास एक घटना के बारे में अलर्ट मिला। सुखी सेवनिया से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि एक ही परिवार के चार सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है। वह व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से मारा गया। परिवार के चार सदस्यों के शवों की जांच करने पर ऐसा लगा कि उनके गले काटे गए थे।"

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

खबर अपडेट की जा रही है...

यह भी पढ़ें-

यूपी में निकाह से पहले दूल्हे को मिली गोली मारने की धमकी, बिन दुल्हन वापस लौटी बारात