मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक पिकअप वाहन के पलटकर एक एसयूवी से टकरा जाने से उसमें सवार 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच चिकल्या चौराहे के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 मजदूर धार जिले के बग्गड़ क्षेत्र से पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
गंभीर रूप से घायल इंदौर रेफर
उन्होंने बताया कि अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट गया और सामने से आ रही एक एसयूवी से टकरा गया। धार के प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि डीआईजी मयंक अवस्थी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं। तिरला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिकअप में सवार थे क्षमता से अधिक लोग
जानकारी के मुताबिक, तिरला बाईपास पर मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। पिकअप में क्षमता से अधिक लमजदूर सवार थे। वाहन पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
कई लोगों की हालत गंभीर
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात मध्य प्रदेश के धार ज़िले में मज़दूरों को ले जा रही एक पिक-अप वैन पलट गई और एक SUV से टकरा गई, जिससे कम से कम 12 मज़दूरों की मौत हो गई। इस बीच कई अन्य मज़दूरों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से तुरंत ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत अभी भी बेहद नाज़ुक बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को शुरुआती इलाज के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है।
रिपोर्ट- एकता शर्मा