1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. अजब-गजब एमपी! सत्यनारायण कथा के लिए अधिकारी ने जारी कर दी सरकारी नोटशीट, जमकर हो रही वायरल

अजब-गजब एमपी! सत्यनारायण कथा के लिए अधिकारी ने जारी कर दी सरकारी नोटशीट, जमकर हो रही वायरल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधिकारी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित सत्यनारायण कथा के लिए सरकारी नोटशीट पर बुलावा जारी कर दिया। यह नोटशीट अब जमकर वायरल हो रही है।

तीन दिन पहले हुई थी कथा।- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE तीन दिन पहले हुई थी कथा।

भोपाल: मध्य प्रदेश को यूं ही नहीं अजब-गजब कहा जाता है। एक बार फिर यहां एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। यूं तो किसी को भी निमंत्रण भेजना होता है तो उसके लिए कार्ड या फिर व्हाट्सएप मैसेज या कॉल के जरिए बुलाया जा सकता है। लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुलावा भेजने के लिए बाकायदा सरकारी नोटशीट जारी कर दी गई है। विभाग की ओर से जारी की गई नोटशीट पर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कुछ लोग इसे देखकर मजे ले रहे हैं तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं।

सरकारी नोटशीट पर भेजा बुलावा

दरअसल, ये पूरी करामात मध्य प्रदेश के सरकारी अफसरों के द्वारा की गई है। यहां भगवान श्री सत्यनारायण की कथा के बुलावा के लिए के पीडब्ल्यूडी विभाग के चीफ इंजीनियर ने नोटशीट जारी कर दी है। नोटशीट जारी करने वाले अधिकारी की पहचान भोपाल रीजन में पदस्थ चीफ इंजीनियर संजय मस्के के रूप में की गई है। संजय मस्के ने अपने घर पर भगवान श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन किया था। इसके लिए उन्हें अपने साथ काम कर रहे कर्मचारियों को बुलावा भेजना था। इसलिए चीफ इंजीनियर ने सरकारी नोटशीट ही जारी कर दिया। अब यह नोटशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नोटशीट हो रही वायरल

जानकारी के मुताबिक चीफ इंजीनियर ने के सरकारी बंगले पर तीन दिन पहले सत्यनारायण भगवान की कथा हुई थी। इसी कथा के लिए नोटशीट जारी की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नोटशीट में लिखा है, "भोपाल परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अधीनस्थ समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अधोहस्ताक्षरकर्ता के शासकीय निवास क्र. सीपीसी-1, चार ईमली, भोपाल पर दिनांक 5 सितंबर को सत्यनारायण भगवान की कथा तदोपरांत दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महाप्रसादी का लाभ लेने के लिए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को उपस्थित होने के लिए सूचित किया जाता है।"

Image Source : Reporter Inputसरकारी नोटशीट पर भेजा बुलावा।