1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: पलक झपकते ही गिर गई 130 साल पुरानी दीवार, नीचे दबीं 4 कारें, CCTV में कैद हुई घटना

Video: पलक झपकते ही गिर गई 130 साल पुरानी दीवार, नीचे दबीं 4 कारें, CCTV में कैद हुई घटना

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे बनी दीवार अचानक गिर जाती है और चार कारें इसकी चपेट में आ जाती हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Nagpur Wall Collapse- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दीवार गिरने से पहले का नजारा (बाएं) दीवार गिरने के बाद का नजारा (दाएं)

महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार देर रात 130 साल पुरानी दीवार ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। घटना रात में 11.19 बजे हुई। गनीमत यह रही कि यहां से निकल रहे दो पहिया वाहन चालक बाल-बाल बच गए। इस दीवार के नीचे आकर 4 कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दीवार जिस तरीके से गिरी, उसका पूरा वीडियो सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो पहिया वाहन लेकर लोग सड़क से निकल रहे हैं और अचानक दीवार गिर जाती है।

गनीमत रही कि कोई भी वाहन चालक दीवार की चपेट में नहीं आया। हालांकि, चार कारें दीवार के बगल में खड़ी थीं और चारों कारों को नुकसान पहुंचा है। इन कार के अंदर भी कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसलिए कोई चोटिल नहीं हुआ है।

एम्प्रेस मिल इलाके की घटना

नागपुर के एम्प्रेस मिल इलाके में रविवार रात यह बड़ा हादसा हुआ। एम्प्रेस मिल की दीवार यहां स्थित मारवाड़ी चाल पर गिर गई। इसमें चार-पांच क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि दीवार गिरने से वहां से गुजर रहा एक दोपहिया वाहन चालक बाल-बाल बच गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दीवार गिरने की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

कोराडी में ढह गया था मंदिर का स्लैब

नागपुर के कोराडी में नौ अगस्त को महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल हो गए थे, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई। घटना रात आठ बजे हुई। अधिकारियों ने कहा, “17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस, दमकल विभाग और आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। एनडीआरएफ के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे।” अधिकारियों ने हादसे की जांच करने की बात कही थी। हालांकि, अब ऐसी ही दूसरी घटना हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया।