A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल में नवजात को किया मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया; 4 घंटे बाद बच्ची निकली जीवित

भोपाल में नवजात को किया मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया; 4 घंटे बाद बच्ची निकली जीवित

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर ने एक नवजात बच्ची को मृत को घोषित कर दिया, जो बाद में जीवित निकली।

भोपाल में एक नवजात को मृत घोषित कर दिया गया, जो चार घंटे बाद जीवित निकली।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT भोपाल में एक नवजात को मृत घोषित कर दिया गया, जो चार घंटे बाद जीवित निकली।

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डाक्टर की लापरवाही ने परिवार की खुशी को मातम में बदल दिया। मिली जानकारी के अनुसार, नवजात को मृत घोषित कर दिया था, जो कि चार घंटे बाद जीवित निकली। नवजात की मौत के खबर से परिवार में मातम छा गया था। इस खबर से परिवार ने तो कफन खरीद कर दफनाने की भी तैयारी कर ली थी । ड्यूटी डॉक्टर ने बच्ची का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया था।

परिजनों का कहना है कि लगभघ 7-7:30 के बीच बच्ची का जन्म हुआ था। इसके बाद सवा 8 बजे बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया था।