A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में सभी स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का आदेश

मध्य प्रदेश में सभी स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का आदेश

कोरोना वायरस के फैलाव की रोकथाम के राज्य सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया है। 

मध्य प्रदेश में सभी स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का आदेश- India TV Hindi
Image Source : PTI मध्य प्रदेश में सभी स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का आदेश

भोपाल: कोरोना वायरस के फैलाव की रोकथाम के राज्य सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। इससे पहले स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब इसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। अनलॉक 3.0 के तहत के कल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गाइडलाइंस जारी की है और इस गाइडलाइंस में भी स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का प्रावधान है।