1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पन्ना में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटी को कमरे से बाहर भेजकर आशा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, आरोपी ने भी की खुदकुशी

पन्ना में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटी को कमरे से बाहर भेजकर आशा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, आरोपी ने भी की खुदकुशी

panna, panna murder, panna news, panna asha worker murder, panna crime news, Madhya Pradesh news, Madhya Pradesh news today, panna asha karyakarta brutal murder, मध्य प्रदेश, पन्ना

madhya pradesh news- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पन्ना में महिला की निर्मम हत्या के बाद आरोपी ने की खुदकुशी।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पन्ना के पवई थाना क्षेत्र में बुधवार को एक आशा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई और वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी शख्स ने खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना से पहले आरोपी ने महिला की बेटी को कमरे से बाहर भेज दिया और फिर उसे निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया। घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। 

आशा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या

पन्ना जिले के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आशा कार्यकर्ता की हत्या की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि आरोपी देर रात महिला के घर पहुंचा। यहं पहुंचने पह पहले शख्स ने आशा कार्यकर्ता की बेटी को बाहर जाने के लिए कहा। आरोपी ने महिला की बेटी को किसी बहाने कमरे से बाहर भेज दिया। इसके बाद धारदार हथियार से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देकर खुद भी की आत्महत्या

महिला को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया और महिला की हत्या के बाद उसने भी आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

फिलहाल हत्या के मामले की अधिक जानकारी सामने नहीं आई है और हत्या की वजह का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और सभी साक्ष्य कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस फिलहाल हर एंगल की बारीकी से जांच कर रही है और पंचनामा की कार्रवाई करके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(रिपोर्ट- अमित सिंह)

ये भी पढ़ेंः मां-बेटे के लिए आफत बनी उधारी, चंद रुपयों के लिए बदमाशों ने चाकू से गोदा, बेटे ने मौके पर ही तोड़ दिया दम