1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. प्री मानसून बारिश का कहर, गर्भवती महिला की उजड़ गई कोख, अजन्मे शिशु की मौत से सदमे में परिवार

प्री मानसून बारिश का कहर, गर्भवती महिला की उजड़ गई कोख, अजन्मे शिशु की मौत से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दुखद वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने को मिलेगा कि प्री मानसून बारिश से लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, एक गर्भवती महिला की खुशी मातम में बदल गई, जिसने अपने अजन्मे शिशु को खो दिया।

MP News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गर्भवती महिला

जबलपुर: प्री-मानसून की बारिश ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में हलचल मचा दी है, जिसमें एक गर्भवती महिला ने अपने अजन्मे शिशु को खो दिया है। दूसरी ओर कुछ लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र के भटौली इलाके में प्री-मानसून की तेज बारिश और आंधी-तूफान ने कई परिवारों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। तेज हवाओं के कारण कच्चे मकानों की छतें गिर गई, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। इस प्राकृतिक आपदा में एक गर्भवती महिला को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा और उसने अपने अजन्मे बच्चे को खो दिया। वहीं, कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

प्री-मानसून बारिश बनकर आई आफत

इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं, ये प्री-मानसून बारिश गर्भवती महिला के लिए मातम में बदल गई, जिसमें उसे अपने बच्चे को ही खो दिया। हालांकि, महिला अभी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन अपने बच्चे को खोने के दर्द से अभी तक बाहर नहीं आ पाई हैं। अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। अजन्मे शिशु की मौत से उनका पूरा परिवार सदमे है।

जितेंद्र अवस्थी ने प्रशासन पर लगाए आरोप

इस घटना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र अवस्थी ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और राहत के लिए समय रहते उचित इंतजाम नहीं किए गए, जिसके कारण यह दुखद स्थिति पैदा हुई। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से मृत अजन्मे शिशु के परिवार सहित सभी प्रभावित और घायल लोगों को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस घटना के लिए जबलपुर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रभावित परिवारों के लिए फिर से घर बनाने की अपील भी की।

(स्ट्रिंगर- देबजीत देब)

ये भी पढे़ं-

हड़ताल की अनोखी तस्वीर: भैंस के आगे बीन बजाते नजर आए स्वास्थ्य कर्मी, देखते रह गए लोग

मध्य प्रदेश: फर्जी MBBS डिग्री के सहारे सरकारी नौकरी पाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 3 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार