1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गर्भवती महिला के प्रेमी ने किया उसका बलात्कार, दोस्त के साथ मिलकर खाई में दिया धक्का

गर्भवती महिला के प्रेमी ने किया उसका बलात्कार, दोस्त के साथ मिलकर खाई में दिया धक्का

मध्य प्रदेश के दमोह में रेप की एक दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां एक युवती को उसके विवाहित प्रेमी एवं एक अन्य आरोपी ने कथित तौर पर उसका बलात्कार किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को खाई में धकेल दिया।

Pregnant woman lover raped her with his friend pushed her into a ditch with the help of his friend- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 18 वर्षीय एक गर्भवती युवती को उसके विवाहित प्रेमी एवं एक अन्य आरोपी ने कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद खाई में धकेल दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रधान ने दमोह जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सिंगरामपुर चौकी के अंतर्गत तेलन मार्ग के पास गंभीर रूप से घायल महिला को सोमवार सुबह खाई में देखा। जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति पीड़िता को अपने निजी वाहन से जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.डी.के.राय ने कहा, ‘‘युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, उन्होंने उसका उत्पीड़न किया और उसे तेलन मार्ग पर खाई में धकेल दिया।’’

क्या बोले खंड चिकित्सा अधिकारी

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए दमोह रेफर कर दिया गया। पीड़िता कटनी की रहने वाली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता रविवार दोपहर करीब दो बजे के बाद से लापता थी और इस संबंध में माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। चौहान ने बताया कि महिला शुरू में जानकारी साझा करने को तैयार नहीं थी, लेकिन चिकित्सकीय जांच में उसके सात महीने की गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद उसने घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘‘महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी से अपना इलाज कराने में मदद मांगी थी। उसका प्रेमी और प्रेमी का रिश्ते का भाई उसे इलाज कराने के बहाने दमोह के डुमरगाव गांव ले गए। उन्होंने जंगल में उसके साथ बलात्कार किया और फिर वे उसे छोड़कर चले गए।’’

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कटनी के माधव नगर थाने के प्रभारी अभिषेक चौबे ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि चूंकि पीड़िता से जब बलात्कार हुआ, उस समय वह नाबालिग थी इसलिए यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं।

(इनपुट-भाषा)