1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों से की 4 अगस्त को हनुमान चालीसा का जाप करने की अपील

मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों से की 4 अगस्त को हनुमान चालीसा का जाप करने की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग मंगलवार (4 अगस्त) को हनुमान चालीसा का जाप कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करें।

मध्य प्रदेश पूर्व सीएम कमलनाथ- India TV Hindi
Image Source : FILE मध्य प्रदेश पूर्व सीएम कमलनाथ

मध्य प्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग मंगलवार (4 अगस्त) को हनुमान चालीसा का जाप कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करें। एमपी कांग्रेस ट्वीटर के पेज एक वीडियो संदेश के साथ कमलनाथ ने ये अपील की है। ट्वीट करते हुए कहा गया है कि ' प्रिय प्रदेशवासियों, मैं आप सभी की उन्नति एवं ख़ुशहाली के लिए कल सुबह 11 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करूँगा। मेरा निवेदन है कि आप सब भी अपने-अपने घर या नज़दीकी मंदिर जाकर प्रभु हनुमान का पूजन करें और मध्यप्रदेश की ख़ुशहाली की कामना करें।'

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में आगामी पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व खामोशी अख्तियार किए हुए है।