A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. उफनाते नाले से चप्पल को निकालने के चक्कर में चली गई जान, पिकनिक मनाने गए युवक की मौत का LIVE वीडियो

उफनाते नाले से चप्पल को निकालने के चक्कर में चली गई जान, पिकनिक मनाने गए युवक की मौत का LIVE वीडियो

युवक अपने दोस्तों के साथ जंगल में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान उसकी चप्पल एक उफनाते नाले में गिर गई। इसी चप्पल को निकालने के चक्कर में युवक बह गया। इस घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है।

नाले में बहा युवक- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नाले में बहा युवक

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक उफनाते नाले से चप्पल निकालने के चक्कर में बह गया। लखनादौन के परासिया के नजदीक घने जंगल में स्थित परेवा खोह बरसाती नाला है। इसी उफनाते नाले में 20 वर्षीय आयुष यादव बह गया। वह अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने यहां गया हुआ था।

बरसाती नाले में बह गई युवक की चप्पल

पिकनिक के दौरान खेल-खेल में आयुष की चप्पल तेज बहते बरसाती नाले में गिर गई थी। वह लकड़ी से चप्पल को निकलने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पानी के थपेड़ों से उसकी चप्पल आगे बहती ही जा रही थी। 

दोस्त बना रहे थे चप्पल निकालने का वीडियो

आगे बढ़कर आयुष ने लकड़ी से अपनी चप्पल को पानी के किनारे पर तो कर लिए था। उसे उठाने के लिए एक कदम आगे ही बढ़ाया की उसका पैर फिसल गया। इस तरह वह नाले के पानी मे जा गिरा और बह गया। इस दौरान उसके दोस्त चप्पल निकालने का वीडियो बना रहे थे। नाले के पानी में दोस्त के बहने का भी लाइव वीडियो बन गया।

युवक का बरामद हुआ शव

दोस्तों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम को दी है। पुलिस और गोताखोर की टीम कई घंटों तक आयुष को खोजती रही। बचाव दल ने अगले दिन आयुष का शव बरामद किया है। 

परिवार में पसरा मातम

20 साल के आयुष की मौत की खबर परिजनों को पता चलने के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद लोग अब उस नाले के पास जाने से भी कतरा रहे हैं।

रिपोर्ट- सोनू गुप्ता