A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गाय को बचाने में भीषण एक्सीडेंट, कई मीटर तक सड़क पर घसीटती गई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, VIDEO देख रह जाएंगे दंग

गाय को बचाने में भीषण एक्सीडेंट, कई मीटर तक सड़क पर घसीटती गई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, VIDEO देख रह जाएंगे दंग

इस रोड एक्सीडेंट की घटना को देखकर हर कोई दंग रह गया। गाय के बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार कई मीटर तक घसीटती चली गई। इस सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

शिवपुरी में सड़क हादसा- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शिवपुरी में सड़क हादसा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक गाय को बचाने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सतनवाड़ा नयागांव के बीच पड़ने वाले बाबा ढाबा के सामने फोर लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद स्कॉर्पियो कार कई मीटर तक घसीटती हुई चली गई। 

स्कॉर्पियो में सवार थे दो लोग

इस सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा कि सड़क के बीच में अचानक गाय के आ जाने से इंदौर से यूपी जा रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार कई मीटर तक घसीटती हुई चली गई। स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे, जिनको मामूली चोटें आई हैं।

इंदौर से बहराइच जा रहे थे कार सवार 

बताया जा रहा है कि चालक राजू साहनी जो कि इंदौर से यूपी के बहराइच जा रहे थे। तभी अचानक बाबा ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाय स्कॉर्पियो के सामने आ गई। इसके कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कर पलट गई। इस सड़क हादसे की घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Image Source : INDIA TVआगर मालवा में सड़क हादसा

वहीं, दूसरी ओर आगर मालवा में एमपी-राजस्थान बार्डर पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इंदौर कोटा हाइवे पर ग्राम चवली के पास ट्रक से बाइक सवार कुचल गए। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। बाइक सवार ट्रक के नीचे दबकर जल गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हादसे के दौरान ट्रक आम से भरा हुआ था।

(शिवपुरी से के.के. दुबे और आगर मालवा से राम यादव की रिपोर्ट)