1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. देशभर से आई बहनों ने बाबा बागेश्वर को बांधी राखी, सामने आया वीडियो

देशभर से आई बहनों ने बाबा बागेश्वर को बांधी राखी, सामने आया वीडियो

बागेश्वर धाम में आज धूम धाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान देशभर से आई महिलाओं ने बागेश्वर बाबा को राखी बांधी। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने उनसे संकल्प लेने को भी कहा।

Sisters from across the country tied Rakhi to Baba Bageshwar video surfaced- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT देशभर से आई बहनों ने बाबा बागेश्वर को बांधी राखी

आज पूरे देश में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस अवसर पर बागेश्वर धाम में भी धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर देशभर से बागेश्वर धाम पहुंची महिलाओं ने बागेश्वर बाबा (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) को राखी बांधी। इस दौरान बागेश्वर बाबा ने इन महिलाओं को उपहार भी दिया। वहीं बहनों ने राखी बांधकर बाबा बागेश्वर से रक्षा का संकल्प लिया और बालाजी से अपने भाई की लंबी उम्र और संकल्पों की पूर्ति की कामना की। 

क्या बोले बाबा बागेश्वर

बाबा बागेश्वर ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर हम सभी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्राचीन परंपरा में आचार्य के द्वारा अपने यजमान की रक्षा, शिष्य की रक्षा, राज्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए एक धागा बांधने थे, जिसे रक्षासूत्र, कलावा, मौली कहते हैं। यह धागा एक साधारण सा सूत्र है, लेकिन इसमें जो वचन दिया जाता था वह अभूतपूर्व होता था। आचार्य अपने यजमान को रक्षासूत्र बांधकर यह वचन लेते थे कि तुम राष्ट्र की, धर्म की, सनातन की, गऊ, गंगा, गौरी, गोपाल और गायत्री की रक्षा करोगे। आज रक्षाबंधन केवल भाई बहन का त्योहार रह गया है।

भाई और बहन एक दूसरे से लें वचन: बाबा बागेश्वर

उन्होंने कहा कि इस भाई बहन के पर्व पर भी हम कहना चाहेंगे कि वह फोटो सेल्फी ले या ना लें, दक्षिणा लें या ना लें। एक वचन जरूर लें कि किसी भी बहन या बेटी की इज्जत यदि लुटे, कोई टेढ़ी नजर रखे तो तुम्हारा भाई सत्य के साथ खड़ा होकर उसे मुंहतोड़ जवाब दे, ताकि किसी के बहन को असहज रूप से ना घूमना पड़ें। इस देश में बेटियां गौरी की तरह स्वच्छंद होकर घूमें, ऐसी कामना हम देश के प्रत्येक भाई से कर रहे हैं। लोगों से यह भी प्रार्थना है कि अपनी बेटियों और बहनों से एक वचन और लें कि वो लव जिहाद का शिकार ना बनें।