A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सड़क पर गिरकर तड़प रहा था शख्स, SI ने रुककर दी CPR; सामने आया Video

सड़क पर गिरकर तड़प रहा था शख्स, SI ने रुककर दी CPR; सामने आया Video

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक पुलिस अधिकारी ने सीपीआर देकर एक शख्स की जान बचा ली। दरअसल, सड़क पर जा रहा एक शख्स अचानक गिर गया और तड़पने लगा। इस दौरान वहीं से गुजर रहे एसआई ने उसे देखा और सीपीआर देकर उसकी जान बचाई।

एसआई ने शख्स को दी सीपीआर।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एसआई ने शख्स को दी सीपीआर।

ग्वालियर: आए दिन हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच ग्वालियर में एक ताजा मामला सामने आया है, जहां एसआई की तत्परता से एक व्यक्ति की जान बच गई। बताया जा रहा है कि शहर के पड़ाव इलाके में एक युवक अचानक से जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसकी हार्ट बीट बिल्कुल स्लो हो गई थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे एसआई राजकुमार बौद्ध की नजर उसपर पड़ी। इसके बाद एसआई उसके पास पहुंचे और शख्स को सीपीआर दिया। इसके बाद शख्स को राहत मिली। बाद में उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।

सड़क पर तड़प रहा था शख्स

दरअसल, शहर के पड़ाव इलाके में पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटर सवार अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण जमीन पर गिर पड़ा। शख्स की हार्टबीट बिल्कुल स्लो हो गई। वह बेहोशी की हालत में सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा। इसी बीच थाटीपुर थाना में पदस्थ एसआई राजकुमार बौद्ध वहीं से गुजर रहे थे। वह थाटीपुर थाने में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जब उन्होंने यह नजारा देखा तो वह तत्काल युवक के नजदीक पहुंचे, जिसकी उम्र 40 से 45 वर्ष थी। युवक की पहचान घनश्याम गौर के रूप में हुई है वह बहोड़ापुर इलाके का रहने वाला है। 

एसआई ने दी सीपीआर

युवक की हालत देखते हुए एसआई राजकुमार बौद्ध ने उसे तत्काल सीपीआर दिया। इसके बाद उसे होश आया। इस दौरान उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की और युवक को अस्पताल पहुंचाया। सब इंस्पेक्टर राजकुमार बौद्ध का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित युवक को सीपीआर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सब इंस्पेक्टर के युवक की जान बचाने का यह वीडियो जिसने भी देखा उसने उनकी जमकर तारीफ की। वर्दी के साथ इस तरह का सामाजिक सरोकार का काम मध्य प्रदेश पुलिस का सिर भी गर्व से ऊंचा कर रहा है। (इनपुट- भूपेंद्र भदौरिया)

यह भी पढ़ें-

मंदिर में भजन बजाने पर हुआ विवाद, आमने-सामने आए दो समुदायों के लोग; पत्थरबाजी में कई घायल

'नमाज नहीं, यातायात के लिए हैं सड़कें', सीएम योगी ने कहा- हिंदुओं से सीखें अनुशासन