A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा, ट्विशा शर्मा के जीजा का आरोप, समर्थ सिंह के समर्थन में दिख रहा पूरा सिस्टम

कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा, ट्विशा शर्मा के जीजा का आरोप, समर्थ सिंह के समर्थन में दिख रहा पूरा सिस्टम

ट्विशा की मौत मामले में फरार चल रहा उसका पति समर्थ सिंह ने आज जबलपुर कोर्ट में सरेंडर किय। कोर्ट के बाद भोपाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई। ट्विशा के जीजा ने प्रशासन पर बड़े आरोप लगाए।

ट्विशा के जीजा का बड़ा आरोप- India TV Hindi
Image Source : REPORTER ट्विशा के जीजा का बड़ा आरोप

जबलपुर: ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आज फरार चल रहे ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम चमानत वापस लिया और कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। इससे पहले कोर्ट ने ट्विशा के शव की दोबारा पोस्टमार्टम की मंजूरी दे दी। उसके शव का पोस्टमार्टम दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में होगा। पुलिस जब समर्थ सिंह को कोर्ट लेकर पहुंची तो वहां अफरा तफरी मच गई और कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। वहीं ट्विशा के जीजा ने आरोप लगाया कि पूरा सिस्टम समर्थ सिंह के समर्थन में दिख रहा है। 

INDIA TV से ट्विशा शर्मा के जीजा ने की खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि सुबह से ही समर्थ सिंह जबलपुर में है लेकिन ना पुलिस को दिख रहा था और ना ही उसपर SIT की नजर पड़ी। कोर्ट से हमें बाहर निकाल दिया गया है। समर्थ सिंह को किसकी जान का खतरा है। उसके खिलाफ तो लुक आउट नोटिस जारी है। उसपर 30 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया है फिर भी समर्थ को पकड़ा नहीं जा रहा है।

समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने लिया हिरासत में

आरोपी समर्थ सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसे लेकर पुलिस भोपाल के लिए रवाना हुई। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था आरोपी समर्थ सिंह और जबलपुर में सरेंडर करने पहुंचा था। उसके जबलपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस जबलपुर पहुंची थी। जिला कोर्ट के पिछले दरवाजे से आरोपी समर्थ सिंह को ले गई पुलिस, भीड़ और मीडिया कर्मियों से छुपा कर आरोपी को ले गई भोपाल पुलिस।

कोर्ट में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

 जबलपुर जिला कोर्ट में जब पुलिस समर्थ सिंह को लेकर पहुंची तो जमकर हंगामा हुआ। कीलों ने पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की की। वकील समर्थ सिंह को कवर करने से लगातार रोक रहे थे। कोर्ट के अंदर मीडिया को अनुमति नहीं दी गई थी। हिरासत में लिए जाने से पहले समर्थ सिंह जिला अभिभाषक संघ के दफ्तर के अंदर बैठा रहा।