1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ग्वालियर में हाईटेक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के माल को छिपाने के तरीके से पुलिस भी हैरान

ग्वालियर में हाईटेक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के माल को छिपाने के तरीके से पुलिस भी हैरान

ग्वालियर में हाईटेक चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चोरी का माल भी बरामद किया गया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुलिस हिरासत में आरोपी

ग्वालियर में चोरों ने चोरी के माल को छिपाने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। चोरों ने घर से चुराए करीब 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण किसी अलमारी या जमीन में नहीं, बल्कि घर की सीवेज पाइपलाइन में छिपा दिए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी ताज खान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। मामला भितरवार थाना क्षेत्र का है। 

चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

दरअसल, 22 अक्टूबर को भितरवार के वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाले ज्ञानी भूषण पाठक के घर चोरी की वारदात हुई थी। चोर कमरे में गेहूं की टंकी में छुपाकर रहे रखे सोने-चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मुख्य आरोपी और उसके एक अन्य साथी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के आभूषण घर की सीवेज पाइपलाइन में छिपाने की बात कबूल की। 

करीब 12 लाख रुपये के आभूषण बरामद 

इसके बाद पुलिस ने पाइपलाइन को खुलवाया और उसमें छिपाकर रखे करीब 12 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। चोरी के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने गहनों को सीवेज पाइपलाइन में छिपा दिया, लेकिन उनकी यह तरकीब ज्यादा दिन काम नहीं आई। पुलिस ने पाइप खोलकर 12 लाख के आभूषण बरामद कर लिए। अब पुलिस को आरोपियों से दूसरी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।

पहले भी चोरी के गिरोह का हो चुका है खुलासा

इससे पहले ग्वालियर शहर में सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक हाई-टेक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया था। इंदरगंज पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लगभग 94 लाख 25 हजार रुपये कीमत का सोना, चांदी और नकदी बरामद की थी। गिरोह के सदस्य अपराध करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करते थे, ताकि वे पुलिस की नजर से बच सकें। यह मामला 5 मई, 2026 का है, जब चोरों ने इंदरगंज इलाके के रहने वाले अजय शंकर मित्तल के सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की पहचान की और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। अभी हाल में भोपाल में IAS विवेक पोरवाल के बंगले से चंदन का पेड़ चोरी हो गया था।

 

रिपोर्ट- भूपेन्द्र भदौरिया 

ये भी पढ़ेंः हत्या के आरोपी को जमानत मिली तो निकाली गैंगस्टर स्टाइल रैली, बोलेरो के बोनट पर बैठकर पी सिगरेट, वीडियो वायरल