1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप का आरोपी सलमान के दो वीडियो आये सामने, बेखौफ नजर आया

मध्य प्रदेश में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप का आरोपी सलमान के दो वीडियो आये सामने, बेखौफ नजर आया

मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप के आरोपी सलमान उर्फ़ नज़र के दो नए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी बेखौफ नजर आ रहा है।

आरोपी सलमान उर्फ़ नज़र- India TV Hindi
Image Source : REPORTER आरोपी सलमान उर्फ़ नज़र

रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान उर्फ़ नज़र के दो वीडियो सामने आए हैं। दोनों फुटेज में आरोपी घटना के तुरंत बाद इलाके में बिना किसी डर के घूमता नजर आ रहा है। रायसेन पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों वीडियो गौहरगंज क्षेत्र के ही हैं और इनमें नजर आ रहा शख्स सलमान उर्फ़ नज़र ही है। पुलिस इन फुटेज के आधार पर उसकी तलाश तेज कर चुकी है।

बेखौफ नजर आ रहा आरोपी

पहला वीडियो 21 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे का है, जिसमें सलमान एक दुकान से सिगरेट खरीदता हुआ दिख रहा है। इसी दिन शाम 7:30 बजे बच्ची लापता हुई थी और करीब 8:30 बजे जंगल में लहूलुहान हालत में मिली थी। यानी दरिंदगी के सिर्फ तीन घंटे बाद सलमान बेखौफ मार्केट में सिगरेट खरीदता पकड़ा गया।

दूसरे वीडियो में सलमान अलग शर्ट पहने हुए एक ट्रैक्टर ड्राइवर को रास्ता बताते दिखाई देता है। यह फुटेज करीब 11:25 बजे का बताया जा रहा है। यानी वारदात के पांच घंटे बाद भी आरोपी निडर होकर उसी इलाके में घूम रहा था।

सलमान की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

इससे पहले रायसेन ज़िले के गोहरगंज में बुधवार को सलमान की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान तनाव बढ़ गया। भारी पुलिस तैनात होने की वजह से पूरे शहर को सिक्योरिटी ज़ोन में बदल दिया गया। प्रोटेस्ट करने वाले आरोपी की तुरंत गिरफ़्तारी और एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।  

प्रोटेस्ट करने वालों ने पुलिस पर पत्थर फेंके

जब पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की और उन्हें कंट्रोल करने के लिए हल्का बल इस्तेमाल किया, तो कुछ युवा गुस्से में आ गए और पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे लोग पास की गलियों में भाग गए।

बता दें कि रायसेन में यह घटना 21 नवंबर को पंजारा गांव में उस समय हुई जब बच्ची अपने पड़ोस के एक घर में खेल रही थी। आरोपी सलमान अभी भी फरार है। आरोपी पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सलमान के पोस्टर भी पूरे शहर में लगाए गए हैं।