1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: गल्ला मंडी में ही भिड़ गए जीजा-साले, पहले हुई गोलीबारी फिर चले लाठी डंडे, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश भी की

Video: गल्ला मंडी में ही भिड़ गए जीजा-साले, पहले हुई गोलीबारी फिर चले लाठी डंडे, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश भी की

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी जीजा ट्रैक्टर के जरिए दो बार साले को कुचलने का प्रयास करता है। वहीं, साले के पक्ष में शामिल लोग भी डंडे से जीजा पर हमला करते हैं।

tractor gwalior- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ट्रैक्टर में सवार होकर भागते आरोपी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गल्ला मंडी में फसल बेचने आए जीजा-साले में पुरानी रंजिश पर विवाद हो गया। साले ने जीजा को घेरने का प्रयास किया तो जीजा और उसके भाई ने कट्‌टे से दनादन फायर कर दिया। आरोपी जीजा ट्रैक्टर को दौड़ाते हुए फायरिंग कर भाग निकला। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार स्थित गल्ला मंडी की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फायरिंग की शिकायत साले ने थाने पहुंचकर पुलिस से की है। वहीं, पुलिस ने साले की शिकायत पर जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ग्वालियर देहात उटीला निवासी ऋषिकेश पाठक ने गोला का मंदिर थाना पहुंचकर पुलिस को बताया है कि वह किसान है और शनिवार को अपने गांव उटीला से गेहूं की फसल बेचने के लिए गोला का मंदिर नारायण विहार स्थित कृषि गल्ला मंडी में आया था। वहां पर दोपहर के समय मुरार त्यागी नगर निवासी अमित शर्मा व अमित शर्मा का बड़ा भाई ब्रजमोहन शर्मा मिल गए। जिनसे उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। जिस पर जीजा और उनके भाई ने ऋषिकेश को देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया। ऋषिकेश ने अपने घर पर सूचना दी। 

मंडी में घिरे तो चलाई गोली

सूचना मिलते ही उसके भाई देवेन्द्र पाठक, प्रशांत पाठक व हिमांशु कृषि उपज मंडी पहुंच गए। यहां अमित शर्मा और उसके भाई को घेर लिया तो उन्होंने कट्टा निकालकर गोली चला दी। गोली चलते ही ऋषिकेश, देवेन्द्र व उनके भाइयों ने छुपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद वहां भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपियों ने अपना ट्रैक्टर दौड़ा दिया और ट्रैक्टर पर सवार होकर गोलियां चलाते हुए भाग गए। वह ट्रैक्टर को दौड़ाते हुए भी कट्‌टा लहराते हुए गोलियां चला रहे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंडी गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें घटना नजर आई। भाई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साल की शिकायत पर आरोपी जीजा अमित शर्मा और उसके बड़े भाई बृजमोहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

(ग्वालियर से भूपेंद्र भदौरिया की रिपोर्ट)