1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. विधायक और पुलिस के बीच जोरदार बहस का वीडियो आया सामने, दिग्विजय सिंह के बेटे ने किया बीच-बचाव

विधायक और पुलिस के बीच जोरदार बहस का वीडियो आया सामने, दिग्विजय सिंह के बेटे ने किया बीच-बचाव

मध्य प्रदेश के हरदा में पुलिस और कांग्रेस विधायक अभिजीत साहू के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह बीच-बचाव करते दिखे।

Video of heated argument between MLA and police surfaced Digvijay Singh son intervened- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV विधायक अभिजीत साहू

मध्य प्रदेश में हरदा लाठी चार्ज कांड में समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस विधायक और पुलिस के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। दरअसल विधायक अभिजीत साहू और हरदा पुलिस के बीच हुई जोरदार बहस का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कांग्रेस विधायक पुलिसकर्मी से कहते दिखाई दिए, 'अबे ओए तूने हाथ कैसे पकड़ा।' दरअसल हरदा लाठी चार्ज की घटना के दूसरे दिन पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, उनके बेटे विधायक जयवर्धन सिंह और टिमरनी विधायक अभिजीत शाह हरदा पहुंचे थे। राजपूत समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जब अभिजीत शाह कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन देने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया और दोनों के बीच जमकर बहस हुई।

विधायक और पुलिसकर्मी के बीच बहस

इस दौरान जयवर्धन सिंह कहते दिखाई दिए रोको मत विधायक हैं। वहीं गुस्से में दिखाई दे रहे विधायक अभिजीत शाह पुलिस से कहते हैं कि तूने हाथ कैसे पकड़ा। प्रोटोकॉल नहीं मालूम क्या। इसे लेकर विधायक अभिजीत शाह ने कहा, पुलिस के साथ वही हुआ जो कल राजपूत समाज के साथ हुआ था। पुलिस ने शायद मुझे राजपूत समझ लिया होगा और दुर्व्यवहार कर रही थी। कलेक्टर साहब से पहले ही बात हो चुकी थी कि राजपूत समाझ के 5 प्रतिनिधि जाकर ज्ञापन देंगे। राजपूत समाज के अध्यक्ष भी उसमें होंगे। लेकिन उन्हें गेट पर रोक दिया गया। हमने कहा कि आप चेक कर लीजिए वो अध्यक्ष हैं राजपूत समाज के फिर भी वो नहीं मानें। उन्हें ऐसा लगा होगा कि मैं भी राजपूत हूं इसलिए मेरा साथ ऐसा किया। मेरा हाथ पकड़ के खींच रहे थे।

क्या है पूरा मामला

विधायक ने कहा कि मुझे विधायक मत मानों, एक सामान्य नागरिक तो मानों। विधानसभा सत्र शुरू होगा फिर आगे देखते हैं। दरअसल इंदौर के एक व्यापारी द्वारा हीरा बेचने के मामले से असंतुष्ट श्री करणी राजपूत सेना के लोगों ने शनिवार को हरदा शहर के खंडवा बायपास पर धरना दिया और रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान करीब 16 घंटे बाद पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे बल का प्रयोग कर इस धरने को खत्म करा दिया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछार की, वहीं आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जब बात इससे भी नहीं बनी तो प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ। इस मामले में पुलिस ने 60 लोगों को हिरासत में लिया था। इसी मामले में कांग्रेस नेता व राजपूत समाज के लोग आज कलेक्टर को ज्ञापन देने गएं थें, जिसके बाद विधायक और पुलिसकर्मी के बीच बहस हुई।