A
Hindi News मध्य-प्रदेश मध्य प्रदेश में हवाओं ने बदला रुख, दस्तक देने लगी गर्मी, जानें मौसम का ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश में हवाओं ने बदला रुख, दस्तक देने लगी गर्मी, जानें मौसम का ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश में गर्मी महसूस होने लगी है। हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है। मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है।

Bhopal- India TV Hindi Image Source : PTI मौसम

भोपाल: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। हवाओं ने अपना रुख बदल दिया है जिससे गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम में इस बदलाव के साथ ही जहां दिन में गर्मी महसूस होती है वहीं रात में ढंडक का दौर चलता है। मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के आगे बढ़ने के बाद ही तापमान में गिरावट आएगी।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में रात का तापमान5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के तीन शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो रतलाम में 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो एक वेस्टर्न डिस्टर्वेंस पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। इसके असर से पश्चिम राजस्थान, दक्षिणी पंजाब एवं उससे लगे पाकिस्तान पर असर दिख रहा है। हवा का रुख दक्षिणी-पूर्वी एवं दक्षिणी-पश्चिमी बना हुई है। यह वजह है कि दिन और रात के तापमान अब बढ़ने लगे हैं। 

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  1. भोपाल- 13.8
  2. ग्वालियर- 11.6, 
  3. इंदौर- 16, 
  4. पचमढ़ी -5.6, 
  5. राजगढ़ - 10.6
  6. उज्जैन - 12.5
  7. जबलपुर- 12
  8. खजुराहो - 11.2
  9. मंडला - 8.9, 
  10. बालाघाट- 9.7

अधिकतम तापमान 

  1. भोपाल - 31.8
  2. ग्वालियर - 32.1
  3. इंदौर - 31.6
  4. खरगोन - 32
  5. रतलाम - 33.2
  6. उज्जैन - 31.5
  7. जबलपुर -30.6
  8. खजुराहो - 32.6
  9. मंडला - 33