1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: पत्नी ने पुलिस चौकी में घुसकर ASI को चप्पलों से पीटा, तमाशबीन बने रहे पुलिसकर्मी

Video: पत्नी ने पुलिस चौकी में घुसकर ASI को चप्पलों से पीटा, तमाशबीन बने रहे पुलिसकर्मी

सतना में एक महिला ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मी पति को चप्पलों से जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिसकर्मी को पीटती महिला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुलिसकर्मी को पीटती महिला

सतना। सतना में पुलिस चौकी के अंदर घुसकर एक महिला व उसके रिस्तेदारों ने सरेआम एएसआई की पिटाई कर दी,फिर क्या लात और क्या बात चप्पलों से भी पत्नी ने पति को पीटा। यह सब सरेआम जिला अस्पताल परिसर की पुलिस चौकी के सामने व उसके अंदर हुआ जहां पुलिस वाकी टॉकी चलाती रही और एएसआई की पिटाई होती रही। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। 

पति को प्रेमिका के साथ देखते ही भड़की पत्नी

जानकारी के अनुसार, सतना जिला अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी के अंदर गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने अपने पुलिसकर्मी पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला ने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पुलिस लाइन में पदस्थ एएसआई रामायण सिंह अपनी कथित प्रेमिका और एक छोटे बच्चे के साथ जिला अस्पताल परिसर में मौजूद थे। तभी उनकी पत्नी वहां पहुंच गईं। दोनों को एक साथ देखते ही पत्नी आक्रोशित हो गईं। पत्नी ने पहले जोर-जोर से चिल्लाया और फिर पुलिस चौकी के अंदर ही अपने पति पर हाथ उठा दिया। चौकी में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी सिर्फ तमाशबीन बने रहे और उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया।

दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई पुलिस

जिला अस्पताल परिसर में यह तमाशा काफी देर तक चला। विवाद बढ़ने और शोर-शराबे के बाद, आखिरकार दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सतना कोतवाली भेज दिया गया। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। एएसआई रामायण सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने बताया कि 6 महीने से पति रामायण सिंह घर नहीं आ रहे थे। इसके पहले भी जब महिला की कॉल आती थी, तो पूछने पर कुछ नहीं बताते थे। आज उसी महिला के साथ देखे गए। वह न तो घर खर्च दे रहे और न ही घर आ रहे थे। एसपी से भी इस मामले की शिकायत की, लेकिन बाद में वापस ले लिया था।

यहां देखें वीडियो

बेटे ने देखा था पिता को दूसरी महिला के साथ

एएसआई रामायण सिंह के बेटे प्रतीक ने पुलिस को बताया कि मां के साथ बाजार आया था। तभी स्टेशन रोड पर कार में महिला और बच्चे को बैठाकर जाते पिता को देखा तो उनका पीछा किया। जिला अस्पताल में मिलने पर उनके पास महिला को लेकर कोई जवाब नहीं था। यह हंगामा काफी देर तक चला और जमकर मारपीट हुई। महिला ने तो अपने पति को पीटा ही उसके रिस्तेदारों ने भी जमकर हाथ साफ किया।

रिपोर्ट-अमित त्रिपाठी, सतना