A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पति को कॉलर पकड़ खींचकर ले गई और चप्पलों से करने लगी पिटाई, बेटी कहती रही छोड़ दो मम्मी; VIDEO वायरल

पति को कॉलर पकड़ खींचकर ले गई और चप्पलों से करने लगी पिटाई, बेटी कहती रही छोड़ दो मम्मी; VIDEO वायरल

सतना में एक महिला ने सरेआम पति की पिटाई कर दी। बेटी ने पिता का हाथ पकड़कर मां से कहती रही छोड़ दो मम्मी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पत्नी ने सरेआम पति को चप्पलों से पीटा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पत्नी ने सरेआम पति को चप्पलों से पीटा

सतना: सतना शहर के व्यस्तम इलाके स्टेशन रोड पर उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को बीच सडक़ पर घसीटकर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति की शराब की लत और घरेलू जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने की आदत से तंग आ चुकी थी। गुस्से में आकर उसने स्टेशन रोड पर पति को रोककर पहले खरी-खोटी सुनाई और फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

बेटी मां को रोकती रही फिर भी दनादन पिटाई

हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान दंपति की नाबालिग बेटी भी मौके पर मौजूद थी और उसने अपने पिता का हाथ पकडक़र मां को रोकती रही और कहती रही छोड़ दो मम्मी...लेकिन मां का क्रोध शांत नहीं हुआ और शराबी पति को अभद्र भाषा में गालियां बकते हुए पीटती रही। घटना के दौरान राहगीर तमाशबीन बने रहे और कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पहले सड़क पर ले गई फिर चप्पलों से पीटा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने गुस्से में पति को सड़क किनारे खींचकर ले गई और चप्पलों से उसकी पिटाई की। इस दौरान पति बार-बार अपनी पत्नी से माफी मांगता रहा, लेकिन महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला अपने पति को कॉलर पकडक़र घसीट रही है और चप्पल से पीट रही है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसे सार्वजनिक रूप से हिंसा का गलत उदाहरण बता रहे हैं। हालांकि सिटी कोतवाली पुलिस थाने में  इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

यहां देखें वीडियो

खोजते हुए पहुंची पत्नी

दरअसल जिस आदमी की पिटाई उसकी बीबी के द्वारा की जा रही है वो स्टेशन रोड की मदिरा दुकान से पहले शराब ली और मारतंड कॉप्लेक्स के अंदर गली में बैठकर मदिरापान कर ही रहा था कि उसी समय उसकी बेटी व बीबी आ धमकी। लिहाजा पहले तू-तू मय हुआ। इसके बाद उसकी पत्नी ने दना-दन पीटना शुरु कर दिया। लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया पर महिला का गुस्सा उनपर भी फूट गया।

रिपोर्ट- अमित त्रिपाठी, सतना