1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रेलवे स्टेशन पर युवक को चोर समझकर पीटा, रेल पुलिस मुख्यालय ने जांच के दिए आदेश

रेलवे स्टेशन पर युवक को चोर समझकर पीटा, रेल पुलिस मुख्यालय ने जांच के दिए आदेश

ग्वालियर रेल्वे स्टेशन पर भीड़ ने युवक को चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी, लेकिन मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को सुलझाया। अब इस मामले की जांच के लिए रेल पुलिस मुख्यालय ने आदेश दिया है।

Mp News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV युवक को चोर समझकर पीटा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक युवक की चोरी के आरोप में वहां मौजद भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरी के आरोप लगने के बाद की भीड़ द्वारा की गई पिटाई का यह मामला जब चर्चा में सामने आया है, जब रेल प्रशासन हरकत में आया और संबंधित जांच अधिकारी GRP सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पिटाई की यह घटना 29 जून की शाम तकरीबन 4 बजे की प्लेटफॉर्म नंबर-2 की बताई जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर युवक की जमकर की पिटाई

बताया गया है कि एक महिला यात्री ने युवक पर आरोप लगाया कि युवक ने महिला के कान से सोने की बाली खींचने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाते ही रेलवे प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया। उसके बाद भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक ने खुद को बचाने के लिए अपनी बच्ची को गोद में उठा लिया और उसकी यह हरकत देख वहां मौजूद सभी लोग उस पर गुस्सा हो गए। इसके बाद उन्होंने उसकी और पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Image Source : India Tvरेलवे स्टेशन पर युवक को चोर समझकर पीटा

रेल पुलिस मुख्यालय ने जांच के दिए आदेश

आरोपी युवक को मौके पर मौजूद आरपीएफ ने पकड़कर GRP पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि, आरोप है कि GRP पुलिस ने युवक के खिलाफ तत्काल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और उसे बिना सबक सिखाए जाने दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि यदि युवक चोरी के आरोप में पकड़ा गया था तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई और यदि वह निर्दोष था तो भीड़ द्वारा की गई मारपीट पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस मुख्यालय ने जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की शुरू

प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर जीआरपी उपनिरीक्षक चेतन कोरोलिया को लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कराई जा रही है। रेल एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। सभी लोगों की पहचान की जा रही है। युवक के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं यह भी जांच की जा रही है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने दायित्वों का सही तरीके से पालन किया या नहीं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्टर भूपेन्द्र भदौरिया)

ये भी पढे़ं- रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की निर्मम हत्या, दानपेटी लूट ली; CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

जबलपुर में फर्जी ATM के जरिए काली कमाई का खेल खत्म, 1 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा मामला