1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. लाखों के गहने चोरी होने के बाद सदमे में रचना गुर्जर? जानें लेटेस्ट वीडियो में क्या कहा

लाखों के गहने चोरी होने के बाद सदमे में रचना गुर्जर? जानें लेटेस्ट वीडियो में क्या कहा

यूट्यूबर रचना गुर्जर उस समय हैरान रह गई थीं, जब उन्होंने अपनी तिजोरी खाली देखी। उनके लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी के बाद अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है।

Rachna Gurjar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RACHNA_GURJAR_JI रचना गुर्जर

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक हाउसवाइफ और यूट्यूबर का सोशल मीडिया पर सोने के गहने, कैश और आलीशान लाइफस्टाइल दिखाना असल जिंदगी में मुसीबत का कारण बन गया। शनिवार तड़के कुछ अज्ञात चोरों ने मोहनी गांव में यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर में घुसकर उन्हें और उनके परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया और सोने-चांदी के गहने, कैश और यहां तक कि एनर्जी ड्रिंक का एक कार्टन भी लेकर भाग गए। रचना गुर्जर ने बताया कि चोरी हुए सामान की कुल कीमत 8 लाख से 10 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। अब रचना गुर्जर ने इस मामले पर नया अपडेट दिया है।

रचना गुर्जर ने प्रशासन से मांगी मदद

रचना गुर्जर के अनुसार चोर रात करीब 2 बजे घर में घुसे जब परिवार सो रहा था। इस घटना का पता चलते ही उन्होंने नरवर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अब अपने लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो में रचना गुर्जर ने चोरी के मामले में नया अपडेट देते हुए कहा कि वह बहुत दुखी है और चोर का चेहरा देखने के लिए बेचैन हो रही हैं। वह वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं:

'रचना गुर्जर के घर चोरी हो गई है ये तो सबको पता चल गया है, क्योंकि पूरे सोशल मीडिया पर ये खबर चर्चा में है तो दोस्तों सच में मेरे घर चोरी हुई है। ये रहे मंगरौनी चौकी से दरोगा जी और टीआई साहब भी पहुंच गए नरवर थाने से। मैं नहीं चाहती की चोर एक दिन भी बाहर घूमे। मुझे जल्दी से जल्दी चोरों की गिरफ्तार करना हैं। प्रशासन से मैं हाथ जोड़ कर मदद मांगती हूं।'

चोरी के 5 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

रचना गुर्जर ने इस दौरान यह भी बताया कि मामले की जांच कहां तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी जांच कर रही है, जब भी हम बोलते हैं तो ये बोलते हैं हमारी जांच चल रही है। ऐसे जांच एक महीने एक साल चलेगी। चोर बाहर रहेंगे तब तक हम भी सेफ नहीं है और मेरा पुलिस से हाथ जोड़कर निवेदन है की जांच थोड़ा जल्दी करें और चोरों को गिरफ्तार करें। प्रशासन का बहुत अच्छा सपोर्ट रहा है और अभी जांच चल रही है, लेकिन मन में तसल्ली तब मिलेगी जब चोर पकड़े जाएंगे। हमारे घर से सोना-चांदी गया है और नगदी भी चोरी हुआ हैं, जिसके घर चोरी होती है उससे जाकर पूछो की क्या बीतती है।

ये भी पढे़ं-

प्री मानसून बारिश का कहर, गर्भवती महिला की उजड़ गई कोख, अजन्मे शिशु की मौत से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश: फर्जी MBBS डिग्री के सहारे सरकारी नौकरी पाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 3 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार