1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव हुए, ट्वीट कर दी जानकारी

आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव हुए, ट्वीट कर दी जानकारी

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।

सीएम उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव हुए, ट्वीट कर दी जानकारी- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सीएम उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव हुए, ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। आपको बता दें कि आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी हैं। उन्होने ट्वीट में लिखा है कि हल्के लक्षण होने पर मैंने कोरोना का टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करा लें।