1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ATM में धमाका, उड़े मशीन के परखच्चे

ATM में धमाका, उड़े मशीन के परखच्चे

महाराष्ट्र के पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ में एक ATM में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में एटीएम मशीन के परखच्चे उड़ गए हैं।

ATM blast in Pimpri Chinchwad ATM में धमाका, उड़े मशीन के परखच्चे- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ATM में धमाका, उड़े मशीन के परखच्चे

पिंपरी चिंचवड़. महाराष्ट्र के पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ में एक ATM में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में एटीएम मशीन के परखच्चे उड़ गए हैं। हालांकि गनीमत की बात ये है कि धमाके में कोई घायल नहीं हुआ है। धमाके की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। स्थानीय पुलिस को शक है कि चोरी के इरादे से ATM को उड़ाने की कोशिश की गई हो।