A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. डीजे की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां, क्रिकेट ग्राउंड में कई लोगों पर किया हमला, एक की मौत, दो रूप से घायल

डीजे की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां, क्रिकेट ग्राउंड में कई लोगों पर किया हमला, एक की मौत, दो रूप से घायल

चंद्रपुर में एक क्रिकेट मैच उस समय दुखद घटना में बदल गया, जब टूर्नामेंट के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने कई हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना मैदान पर लगे DJ सिस्टम की तेज़ आवाज़ के कारण हुई।

 मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए भागते हुए खिलाड़ी व अन्य लोग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए भागते हुए खिलाड़ी व अन्य लोग

चंद्रपुरः महाराष्ट्र के चंद्रपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बजाए जा रहे डीजे की तेज आवाज एक दर्दनाक हादसे का कारण बन गई। डीजे की कर्कश ध्वनि से क्रिकेट ग्राउंड के पास स्थित मधुमक्खियों का छत्ता बिखर गया। इसके बाद मधुमक्खियों ने क्रिकेट ग्राउंड और आस पास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बुजुर्ग की पहचान शिनाला निवासी 65 वर्षीय मधुकर रंगारी के रूप में हुई है। 

डीजे की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां

जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर महाऔष्णिक विद्युत केंद्र की दुर्गापुर कॉलोनी स्थित ग्राउंड पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मैच के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल दो लोगों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका इलाज जिला अस्पताल के (ICU) में चल रहा है। वहीं दूसरा घायल व्यक्ति विद्युत केंद्र कॉलोनी के अस्पताल में उपचाराधीन है। इस घटना से कॉलोनी परिसर में हड़कंप मच गया है।

मधुमक्खियों से बचने के लिए भागते दिखे लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि डीजे की तेज आवाज की वजह से फूड स्टॉल के पास मौजूद मधुमक्खियों का छत्ता डिस्टर्ब हो गया, जिसके बाद मधुमक्खियों ने मैदान में जमा लोगों पर हमला कर दिया। इस अफ़रा-तफ़री में नवेगांव शिनाला के रहने वाले महाराष्ट्र राज्य बिजली बोर्ड के रिटायर्ड कर्मचारी मधुकर रंगारी (65) को मधुमक्खियों ने कई जगह काट लिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। 

यहां देखें वीडियो

इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय सरपंच ने किया था। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए दर्शकों में मची भगदड़ के कारण उत्सव जैसा माहौल पल भर में ही दहशत में बदल गया।

रिपोर्ट- मिलिंद दिंन्डेवार, चंद्रपुर