1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र MLC चुनाव के लिए BJP का ऐलान, स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में उतारे 3 उम्मीदवार, देखें लिस्ट

महाराष्ट्र MLC चुनाव के लिए BJP का ऐलान, स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में उतारे 3 उम्मीदवार, देखें लिस्ट

बीजेपी ने जिन तीन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें से एक महिला उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान करते ही विधान परिषद में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का प्रयास किया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

भाजपा ने महाराष्ट्र में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 के लिए ये लिस्ट जारी की है। बीजेपी की इस लिस्ट अभी सिर्फ 3 उम्मीदवारों के नाम हैं।

इन लोगों को बनाया गया उम्मीदवार

पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय से जारी इस लिस्ट में पुणे विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉक्टर स्मिता योगेश जाधव, नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर विठ्ठलराव कोहळे एवं पुणे विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुभ मुरलीधर गावडे को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

क्र. सं. निर्वाचन क्षेत्र का नाम उम्मीदवार का नाम
1. पुणे विभाग स्नातक डॉ. स्मिता योगेश जाधव
2. नागपुर विभाग स्नातक सुधाकर विठ्ठलराव कोहळे
3. पुणे विभाग शिक्षक कौस्तुभ मुरलीधर गावडे

महाराष्ट्र में MLC चुनाव की रेस में बीजेपी

बीजेपी ने इन तीनों उम्मीदवारों का ऐलान महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों की तैयारी के तहत की है। भाजपा ने इन तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर विधान परिषद में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का प्रयास किया है। अन्य विपक्षी पार्टियां भी धीरे-धीरे अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं।

23 अक्टूबर को होंगे चुनाव

हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनाव की तारीख का ऐलान किया है। चुनाव आयोग स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली महाराष्ट्र विधान परिषद की 78 सीटों में से 5 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 23 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इन पांच सीटों में औरंगाबाद, पुणे, नागपुर और अमरावती डिवीजनों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। ये चुनाव इसलिए कराए जा रहे हैं क्योंकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है।

27 अक्टूबर को आएंगे चुनावी नतीजे

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। औरंगाबाद डिवीजन के स्नातक, पुणे डिवीजन के स्नातक, नागपुर डिवीजन के स्नातक, अमरावती डिवीजन के शिक्षक और पुणे डिवीजन के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव होंगे। साथ ही चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर से पहले पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: 

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 3 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया, जानें उनके नाम