1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'जब तक ये सुधरेंगे नहीं तब तक चुनाव नहीं जीतेंगे', MVA पर बावनकुले ने कसा तंज, जानिए क्या बोले

'जब तक ये सुधरेंगे नहीं तब तक चुनाव नहीं जीतेंगे', MVA पर बावनकुले ने कसा तंज, जानिए क्या बोले

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के लिए वोटिंग कल होगी जबकि नतीजे शुक्रवार को घोषित होंगे। इस बीच बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया है कि महायुति की जीत तय है। उन्होंने एमवीए पर तंज कसा और कहा कि जब तक ये लोग सुधरेंगे नहीं तब तक चुनाव नहीं जीतेंगे।

chandrashekhar Bawankule- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चंद्रशेखर बावनकुले

मुंबई: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं महानगर पालिका के चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया है कि महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में महायुति की भारी जीत होगी। इसके साथ ही उन्होंने महाविकास अघाड़ी के घटक दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक ये लोग सुधरेंगे नहीं तब तक चुनाव नहीं जीतेंगे। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को जितना नुकसान आज तक नहीं हुआ है, उतना नुकसान इस चुनाव में होगा। 

महायुति की जीत का किया दावा

बता दें कि कल महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के लिए वोटिंग होनी है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं महायुती 29 महानगरपालिका में दो तिहाई बहुमत से आएगी। वहीं उन्होंने महाविकास अघाड़ी के दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक ये सुधरेंगे नहीं तब तक जीतेंगे नहीं। 

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि आज तक बीजेपी को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में जनता ने फैसला ले लिया है। डेवलपमेंट यानी देवेंद्र जी, देवेंद्र जी यानी कि डेवलपमेंट,यह पूरा चुनाव डेवलपमेंट पर जुड़ गया है।

उद्धव और राज को भारी नुकसान

बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का शिवसेना उद्धव ठाकरे के पार्टी द्वारा मिमिक्री करना, भाषण का नकल करना यह बता रहा है कि जब चुनाव हारते हैं तो इस प्रकार की मिमिक्री करते हैं। बावनकुले ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को जितना नुकसान आज तक नहीं हुआ है, उतना नुकसान इस चुनाव में होगा। 

उन्होंने कहा कि नगर पालिका के चुनाव का नतीजा सामने है। उद्धव ठाकरे जी की पार्टी सिंगल डिजिट में आ गई। इस चुनाव में भी बहुत जगह उनकी पार्टी सिंगल डिजिट में जाएगी ।  बावनकुले ने यह भी दावा किया कि उद्धव ठाकरे,कांग्रेस और शरद पवार को भारी नुकसान हो रहा है।

हारने पर मशीन को देते हैं दोष

इसके साथ ही बावनकुले ने हारने के बाद तरह-तरह का भ्रम फैलाए जाने की कोशिशों पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब ये हारते हैं तो कहते हैं कि वोटिंग मशीन खराब हो गई। ये हारने पर मशीन को दोष देते हैं। यह जब तक सुधरेंगे नहीं तब तक ये लोग चुनाव जीतेंगे नहीं। उन्होंने दावा किया कि 29 महानगरपालिका में दो तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली महायुती जीतेगी। बीएमसी में भी उन्होंने महायुति की जीत का दावा किया।

महाराष्ट्र में जगह-जगह पर पैसे बांटने, वाशिंग मशीन बांटने, पत्रक बांटने के संबंध में चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कोई भी पार्टी, कोई भी कार्यकर्ता हो पैसे से चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, विश्वास से चुनाव लड़ना चाहिए। मुझे विश्वास है कि देवेंद्र फडणवीस जी, मोदी जी राजनीति डेवलपमेंट की राजनीति है और लोगों का समर्थन हासिल है। बावनकुले ने कहा कि चाहे हमारी पार्टी हो ,कांग्रेस पार्टी हो, राष्ट्रवादी कांग्रेस हो ,पैसा बांटना ठीक नहीं। इससे राजनीति का नुकसान होगा।