A
Hindi News महाराष्ट्र बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, कुवैत से हैदराबाद जा रहा था विमान

बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, कुवैत से हैदराबाद जा रहा था विमान

कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है और आनन-फानन में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई है।

IndiGo flight- India TV Hindi Image Source : ANI/REPRESENTATIVE PIC इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। ये इमरजेंसी लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई है।

एक नवंबर को भी इंडिगो की फ्लाइट को मिली थी बम की धमकी

इससे पहले एक नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी भी मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। दरअसल इंडिगो की फ्लाइट जेद्दाह से हैदराबाद आ रही थी। इसी दौरान इसमें बम की धमकी मिली और मुंबई में ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। हालांकि बाद में जांच के दौरान विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

इस मामले में प्लेन को उड़ाने की धमकी शनिवार सुबह 5.25 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट को मेल के जरिए दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि फ्लाइट में आईएसआई और LTTE के ऑपरेटिव्स हैं। इन लोगों ने मद्रास एयरपोर्ट विस्फोट जैसी योजना बनाई है। पपिता रंजन नाम की आईडी से ये मेल किया गया था। हालांकि जांच में बम की बात फर्जी निकली।

हालही में दिल्ली से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग 

बीते 27 नवंबर को दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2939 की कार्गो होल्ड में धुआं होने की वजह से इसकी रात 10:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। कार्गो होल्ड में धुआं होने की वजह से फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा था और इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। हालांकि गनीमत ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित थे।

10 नवंबर को भी स्पाइस जेट के एक विमान को रविवार रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। दरअसल उस वक्त विमान के इंजन में खराबी की सूचना मिली थी, जिसके बाद विमान की  इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। हालांकि सभी विमान सवार यात्री सुरक्षित रहे थे। 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर बढ़ सकते हैं यात्री शुल्क; कोर्ट के इस आदेश के बाद 22 गुना तक टिकटें होंगी महंगी!

ठिठुरन की जद में उत्तर भारत, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक बढ़ी ठंड; जानें मौसम का हाल