A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 5 लोगों की मौत, 34 जख्मी

महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 5 लोगों की मौत, 34 जख्मी

महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मलकापुर से सूरत जा रही बस गहरी खाई में जा गिरी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हो गए।

Maharashtra accident, bus accident- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 5 लोगों की मौत, 34 जख्मी

महाराष्ट्र के नंदुरबार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मलकापुर से सूरत जा रही बस गहरी खाई में जा गिरी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक मलकापुर से सूरत जा रही बस विसारवाडी के पास कोदईबारी घाट पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब 35 से 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस ड्राइवर, क्लीनर और तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 34 में से 31 लोगों को नंदुरबार के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।