महाराष्ट्र के मुंबई में एक बस में आग लगने से चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गोरेगांव मेट्रो स्टेशन के नीचे बस में आग लगी है। बस से काफी धुआं निकल रहा था। ऐसे में धुएं का बड़ा गुबार ऊपर गोरेगांव मेट्रो स्टेशन के अंदर भर गया। धुआं भरने की वजह से स्टेशन पर मौजूद लोगों स्टेशन से नीचे जाने के लिए कहा गया और दमकल की गाड़ियों को तत्काल मौके पर बुलाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई है और दमकल की टीम मौके पर पहुंच रही है। बस में आग लगने की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर काफी ट्रैफिक जाम भी हो गया है। लाइन 7ए मेट्रो को चलाने वाली एजेंसी मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के मुताबिक, जब तक स्टेशन से धुआं पूरी तरह बाहर नहीं निकल जाता, तब तक गोरेगांव स्टेशन पर मेट्रो ट्रेनों को नहीं रोका जा रहा है।
कोई हताहत नहीं
हादसे के समय बस लगभग खाली थी। तकनीकी खराबी के बाद ड्राइवर नीचे उतरा और फिर धमाके के साथ आग फैल गई। आग की लपटें और घना धुआं ऊपर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। समय रहते ड्राइवर बस से उतर गया था। हालांकि, बस में आग लगने से मेट्रो स्टेशन और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। समय रहते आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टल गया।
शाम 6.15 के करीब हुई घटना
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को गोरेगांव के पश्चिमी इलाके में एक टूरिस्ट बस में आग लग गई, जिससे रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। इस सड़क से शाम के समय बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। ऐसे में कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ओबेरॉय गार्डन सिटी मेट्रो स्टेशन पर एक सिग्नल के पास शाम करीब 6.15 बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि अभी यह पता नहीं चला है कि बस खाली थी या उसमें पैसेंजर थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस और मेट्रो अधिकारियों को बुलाया गया।
यह भी पढ़ें-
महाराष्ट्र में 80 फीट ऊंचे किले से गिरकर महिला और दो बच्चों की मौत, एक घायल
छत्रपति संभाजीनगर में हॉस्पिटल के NICU वार्ड में भीषण आग, समय रहते बचाए गए 9 नवजात; सामने आया रेस्क्यू का वीडियो