A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अशोक खरात से जुड़ी अश्लील वीडियोज वायरल करने पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी साइबर टीम

अशोक खरात से जुड़ी अश्लील वीडियोज वायरल करने पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी साइबर टीम

ढोंगी बाबा अशोक खरात से जुड़े अश्लील वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर साइबर टीम ने केस दर्ज किया है। फिलहाल वीडियोज वायरल करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अशोक खरात।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT अशोक खरात।

महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार ढोंगी बाबा अशोक खरात के मामले में महाराष्ट्र साइबर विभाग ने एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर चार सोशल मीडिया लिंक के खिलाफ की गई है। आरोप है कि इन लिंक्स के जरिए अशोक खरात और पीड़िताओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। वहीं अब केस दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में है। पुलिस का कहना है कि इन वीडियोज के जरिए कई पीड़िताओं की पहचान सार्वजनिक हुई है। ऐसे में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। बता दें कि अशोक खरात और पीड़िताओं के 15 से 17 अश्लील वीडियो वायरल किए गए हैं। 

चार सोशल मीडिया लिंक के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने अशोक खरात और पीड़िताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में FIR दर्ज की है। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने चार सोशल मीडिया लिंक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी सोशल मीडिया लिंक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि अशोक खरात के 15 से 17 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किये गए हैं। ये वीडियो पोर्न साइट्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर वायरल किए गए हैं। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साइबर टीम एक्शन मोड में आई है। 

वीडियोज भेजने के लिए लेते थे रुपये

जानकारी के मुताबिक अशोक खरात से जुड़े कुछ मामलों में इन वीडियोज को देखने के इच्छुक लोगों से प्रति वीडियो 20 से 50 रुपये तक भी वसूले गए हैं। रुपये लेने के बाद संबंधित लोगों को वीडियो भेज दिए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि इन वीडियो के कारण कई पीड़िताओं की पहचान भी सार्वजनिक हुई है। फिलहाल महाराष्ट्र साइबर विभाग के प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी भी होगी।

यह भी पढ़ें-

खुद को पेट्रोलियम कंपनी का अधिकारी बताकर घर में घुसे बदमाश, किचन से दो सिलेंडर लेकर हुए फरार; CCTV फुटेज आया सामने