A
Hindi News महाराष्ट्र महाराष्ट्र: वर्धा-सिंधी रेलवे स्टेशन के पास GT एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक लगी आग, डिब्बे को छोड़कर दौड़ी ट्रेन

महाराष्ट्र: वर्धा-सिंधी रेलवे स्टेशन के पास GT एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक लगी आग, डिब्बे को छोड़कर दौड़ी ट्रेन

महाराष्ट्र: वर्धा-सिंधी रेलवे स्टेशन के पास GT एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक लगी आग, डिब्बे को छोड़कर दौड़ी ट्रेन

ट्रेन के कोच में लगी आग- India TV Hindi Image Source : REPORTER ट्रेन के कोच में लगी आग

महाराष्ट्र के वर्धा-सिंधी रेलवे के पास GT एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लग गई, रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रुकवाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के पार्सल के डिब्बे मे आग लगी थी और आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। आगे की जांच चल रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी भी यात्री को नुकसान नही हुआ है। डॉक्टरों की एक टीम और एक इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई है। पार्सल डिब्बे को छोडकर ट्रेन आगे निकल गई है। 

लोगों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और चारों तरफ धुंए का गुबार दिखाई दे रहा था। जानकारी के मुताबिक आग आज सुबह करीब 11 बजे लगी थी। ट्रेन नागपुर से वर्धा जा रही थी और हेलोडी के पास आग की चपेट में आ गई।
देखें वीडियो