A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Coronavirus: महाराष्ट्र में आज 37 लोगों की मौत, 1089 नए मामले सामने आए, कुल 19,063 पॉजिटिव केस

Coronavirus: महाराष्ट्र में आज 37 लोगों की मौत, 1089 नए मामले सामने आए, कुल 19,063 पॉजिटिव केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से आज 37 लोगों की मौत हो गई जबकि 1089 नए मामले सामने आए। वहीं राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19063 हो गई है।

Coronavirus: महाराष्ट्र में आज 37 लोगों की मौत, 1089 नए मामले सामने आए, कुल 19,063 पॉजिटिव केस- India TV Hindi
Coronavirus: महाराष्ट्र में आज 37 लोगों की मौत, 1089 नए मामले सामने आए, कुल 19,063 पॉजिटिव केस

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से आज 37 लोगों की मौत हो गई जबकि 1089 नए मामले सामने आए। वहीं राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19063 हो गई है। राज्य में आज जो कुल 37 लोगों की मौत हुई है उनमें सबसे ज्यादा 25 लोगों की मौत मुंबई में हुई जबकि पुणे में 10 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 731 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल मुंबई में ही 462 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल मुंबई शहर में ही आज 748 पॉजिटिव मामले सामने आए जबकि 25 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 11, 967 हो गई है। 

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3390 नए मरीज सामने आए हैं और 1278 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं। नए मामले सामने आने के बाद से देश में करोनो वायरस के कुल मामले बढ़कर 56 हजार के पार हो गए हैं।

अबतक देश में 56, 342 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 37,916 एक्टिव केस है, 1886  लोगों की मौत हो चुकी है और 16,540 मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में रिकवरी रेट 29.36 फीसदी पहुंच गया है। (इनपुट-भाषा)

 

Related Video