A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra में मिले 5257 नए कोरोना मरीज, कुल मामले 1 लाख 70 हजार के करीब

Maharashtra में मिले 5257 नए कोरोना मरीज, कुल मामले 1 लाख 70 हजार के करीब

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। राज्य में सोमवार को 5257 नए मरीज मिले है।

Maharashtra - India TV Hindi
Image Source : PTI Maharashtra में फटा कोरोना बम! मिले 5257 नए मरीज

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। राज्य में सोमवार को 5257 नए मरीज मिले है और 181 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। नए मरीज सामने आने के बाद से महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 69 हजार 883 हो गई है। इन मामलों में से 73,298 एक्टिव केस हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार मुंबई में 28,749 एक्टिव केस है, जबकि ठाणे में 20,474 लोगों का इलाज जल रहा है। पालघर में 2856, रायगढ़ में 1880, पुणे में 9620, नासिक में 1727, औरंगाबाद में 2572 लोगों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में अबतक 7610 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सबसे ज्यादा मुंबई शहर में हुई हैं। मुंबई में 4463 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। मुंबई के बाद ठाणे में 871, पुणे में 740, सोलापुर में 257, औरंगाबाद में 239, जलगांव में 228, नासिक में 218, पालघर में 101, रायगढ़ में 95, रतनागिरी में 26 की मौत हुई है।