1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. धारावी में कोविड-19 के 53 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

धारावी में कोविड-19 के 53 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि माटुंगा श्रमिक शिविर में बृहस्पतिवार शाम से 15 नए मामले सामने आए है, जिनमें एक नौ वर्षीय बच्ची भी शामिल है।

Coronavirus- India TV Hindi
Image Source : PTI Representational Image

मुम्बई. मुम्बई के धारावी में कोरोना वायरस के 53 नए मामले सामने आने के बाद इलाके में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर शुक्रवार को 1,478 हो गई है। वहीं एक व्यक्ति की मौत के बाद यहां मरने वालों की संख्या 57 हो गई।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि माटुंगा श्रमिक शिविर में बृहस्पतिवार शाम से 15 नए मामले सामने आए है, जिनमें एक नौ वर्षीय बच्ची भी शामिल है। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती धारावी में 6.5 लाख से अधिक लोग रहते हैं।