A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बीएमसी चुनाव में 'डब्बावाला' ने महायुति को समर्थन देने का किया ऐलान, बताई इसके पीछे की वजह

बीएमसी चुनाव में 'डब्बावाला' ने महायुति को समर्थन देने का किया ऐलान, बताई इसके पीछे की वजह

बीएमसी चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। नेताओं के बीच बैठकों का दौर चल रहा है। ऐसे में मुंबई के डब्बावाला संगठन ने ऐलान कर दिया है कि वह किस गठबंधन को अपना समर्थन देंगे?

डब्बा वाला संगठन- India TV Hindi
Image Source : X/PRANAVDATE डब्बा वाला संगठन

बीएमसी चुनाव को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। मुंबई के मशहूर डब्बावाला संगठन ने महायुति को समर्थन देने का ऐलान किया है। डब्बावाला संगठन के अध्यक्ष सुभाष तेलकर कहना है कि साल 2017 में उद्धव ठाकरे ने डब्बे वालों को कई आश्वासन दिए थे लेकिन एक भी आश्वासन पूरा नहीं किया गय, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डब्बे वालों के कई मांगों को पूरा किया।

 मुंबई बीजेपी अधक्ष अमित साटम ने आभार व्यक्त किया

डब्बावाला संगठन ने कहा कि सीएम फडणवीस ने हर समस्या में साथ दिया। इसलिए बीएमसी चुनाव में डब्बावाला संगठन के सभी सदस्य महायुति का साथ देंगे। मुंबई बीजेपी अधक्ष अमित साटम ने डब्बावाला संगठन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर से मिलकर आभार प्रकट किया है। 

Image Source : Reporter Inputडब्बा वाला संगठन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर से बात करते हुए मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष

जानिए क्या है डब्बावाला संगठन?

मुंबई का डब्बावाला संगठन (जिसे आधिकारिक तौर पर नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स एसोसिएशन कहा जाता है) एक अनोखा और विश्व प्रसिद्ध संगठन है। यह लगभग 130 साल पुरानी परंपरा पर आधारित है, जिसमें करीब 5,000 डब्बावाले रोजाना 2 लाख से ज्यादा घर का बना गर्मागर्म टिफिन (डब्बा) मुंबई के ऑफिस वर्कर्स तक पहुंचाते हैं और खाली डब्बे वापस लौटाते हैं।